श्रद्धालुओं ने प्रकट किया भाजपा विधायक रामनरेश रावत आभार।। Raebareli news ।।

 रजनीकांत अवस्थी
शिवगढ़/रायबरेली: बछरावां विधानसभा क्षेत्र के भाजपा विधायक रामनरेश रावत की ओर से गूढ़ा कस्बे में स्थित भोलेनाथ के प्राचीन कालीन मंदिर प्रांगण में सोलर लाइट लगवाए जाने से श्रद्धालुओं में खुशी की लहर व्याप्त है। गांव के अयोध्या प्रसाद, बलदेव बाबू, दिवाकर वर्मा, संतराम वर्मा, पंकज शुक्ला, विनोद अवस्थी, सचिन अवस्थी, शिवम अवस्थी, रामकिशोर वर्मा, पूर्व प्रधान संघ अध्यक्ष एवं गूढ़ा प्रधान सहित लोगों ने भाजपा विधायक रामनरेश रावत का आभार प्रकट किया है।
        आपको बता दें कि उपर्युक्त गांव निवासियों ने बताया है कि, भोलेनाथ का प्राचीन कालीन मंदिर होने के चलते गांव के सभी लोग अपने शुभ कार्य की शुरुआत भोलेनाथ के आशीर्वाद ही से करते हैं। जिसके चलते मंदिर प्रांगण में आए दिन रामायण भागवत एवं विभिन्न धार्मिक कार्यक्रम आयोजित होते रहते हैं। मंदिर में विद्युत व्यवस्था ना होने के चलते श्रद्धालुओं को काफी समस्याओं का सामना करना पड़ता था। मंदिर प्रांगण में चार हाइलोजन वाली बड़ी सोलर लाइट लगने से श्रद्धालुओं को काफी सुविधा मिलेगी साथ ही मोहल्ले में भी प्रकाश व्यवस्था चाक-चौबंद रहेगी। जिसके लिए क्षेत्रीय विधायक रामनरेश रावत का जितना आभार प्रकट किया जाए काम है।
      पंकज शुक्ला का कहना है कि, इससे पूर्व जितने भी विधायक हुए हैं सभी से मंदिर में सोलर लाइट लगवाने की मांग की गई थी किंतु चुनाव जीतने के बाद किसी ने मंदिर की ओर ध्यान नहीं दिया। बछरावां विधानसभा में यह पहले विधायक हुए हैं जो जनता के सुख दुख और धार्मिक कार्यों में रुचि रखते हुए 24 घंटे आम जनमानस की समस्याओं के निस्तारण के लिए खड़े रहते हैं तथा सार्वजनिक स्थलों सहित क्षेत्र का ज्यादा से ज्यादा विकास कर रहे हैं।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ