रजनीकांत अवस्थी
महराजगंज/रायबरेली: कस्बे के हैदर गढ़ रोड पर स्थित महावीर स्टडी इस्टेट इंटर कॉलेज में 26 जनवरी गणतंत्र दिवस 2020 समारोह धूमधाम से मनाया गया। मुख्य अतिथि जिले के प्रथम नागरिक एमएलसी दिनेश प्रताप सिंह रहे। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि द्वारा मां सरस्वती के चित्र पर धूप दीप प्रज्वलित व पुष्प अर्पित कर किया गया।आपको बता दें कि, 26 जनवरी गणतंत्र दिवस के अवसर पर सर्वप्रथम झंडारोहण तत्पश्चात राष्ट्रगान, परेड एवं सलामी, दीप प्रज्वलन, माल्यार्पण व पुष्पांजलि, सम्मान फिर गणेश वंदना तत्पश्चात स्पीच अंग्रेजी, हिंदी कार्यक्रमों के उपरांत विद्यालय के छात्र-छात्राओं द्वारा मंच पर सुंदर नृत्यों के माध्यम से हिंदी गीतों गजबन पानी ले चली, राधे राधे, राधा रानी, कवि सम्मेलन, खिच खिंच के निशाने और आशीर्वचन प्रस्तुति देकर उपस्थित लोगों को मंत्रमुग्ध कर दिया।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जनपद के प्रथम नागरिक एमएलसी दिनेश प्रताप सिंह ने भारत माता की जय के उद्घोष के साथ उपस्थित लोगों तथा जनपद वासियों को राष्ट्रीय पर्व 26 जनवरी गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं दी और उन्होंने कहा कि, गणतंत्र दिवस की महत्ता को विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने अपनी अपनी भाषा में बहुत सुंदर चरित्र चित्रण किया है जो काबिले तारीफ है। उन्होंने महावीर स्टेडी इस्टेट विद्यालय को अपने जीवन से जोड़ते हुए कहा कि, काश! वह भी ऐसे ही स्कूल में पढ़े होते जहां अंग्रेजी पढ़ाई जाती होती, तो आज वे भी अंग्रेजी में भाषण दे रहे होते।
उन्होंने अपने संबोधन के दौरान उपस्थित लोगों के साथ अपने बचपन की यादें ताजा करते हुए कहा कि, वे एक गरीब परिवार में पैदा हुए, उस जमाने में इतनी संपन्नता और ग्रामीण क्षेत्रों के विद्यालयों में अंग्रेजी का पठन-पाठन न होने के कारण उनकी पढ़ाई ऐसे विद्यालयों में नहीं हो सकी। उस जमाने में ग्रामीण अंचलों के विद्यालयों में अगर अंग्रेजी में पढ़ाई हुई होती तो आज वे भी फर्राटेदार अंग्रेजी में भाषण दे रहे होते। लेकिन अब उन बच्चों का यह आभाव दूर हो गया जिन्हें महावीर स्टेडी इस्टेट में पढ़ने का अवसर उनके मां-बाप ने दीया है, वे ऐसी प्रतिभाओं का निश्चित तौर पर सम्मान करते हैं।
श्री सिंह ने आगे कहा कि, जो गरीब, कमजोर घर के बच्चों ने मंच से अच्छे-अच्छे व्याख्यान दिए, अच्छे-अच्छे विषय दिए। सम्मानित साथियों के उच्चारण के साथ उन्होंने 26 जनवरी गणतंत्र दिवस पर बोलते हुए कहा कि, 26 जनवरी हम सब लोगों के लिए महत्वपूर्ण है यह 26 जनवरी हर साल क्यों मनाते हैं इसका भी महत्व है, उन्होंने कहा यह दिन लाने के लिए किसने किसने क्या-क्या किया का पर्व है, उनके प्रति कृतज्ञता ज्ञापित करने का पर्व है, जिन्होंने अपने लिए नहीं आपके लिए बलिदान दिया है। वे हंसते-हंसते फांसी के फंदे पर चढ़ गए आपके लिए, देश की खुशहाली के लिए, ताकि आप चैन की सांस ले सकें, अपने और अपने बच्चों के लिए नहीं।
गणतंत्र दिवस के मौके पर विद्यालय में आयोजित कार्यक्रमों में मुख्य रूप से सिद्धांत, संस्कार, जिया, अनुष्का, छवि, इरम, काव्य, रफा, आनन्द, आदित्य, युवराज, रौनक, अंश, राघवेंद्र, जसप्रीत, रिया, काजल, जगप्रीत, रिमझिम, स्नेहा, अथर्व, विनय, आदर्श के अलावा लगभग दो दर्जन छात्र-छात्राओं ने स्टेज पर मनमोहक प्रस्तुति देकर समा बांधा और लोगों को मंत्रमुग्ध कर दिया।
इस अवसर पर एमएलसी प्रतिनिधि शिवम तिवारी के अलावा क्षेत्र के संभ्रांत नागरिक, जनप्रतिनिधि तथा पत्रकारों, वा विद्यालय परिवार ने अंत तक अपनी गरिमामय उपस्थिति बना कर कार्यक्रम को सफल बनाया।
कार्यक्रम के अंत में विद्यालय के प्रधानाचार्य कमल बाजपेयी ने आए हुए अभिभावकों, अतिथियों का धन्यवाद ज्ञापित किया।









0 टिप्पणियाँ