कंशीपुर में कुल्हाड़ी से बेटे पर हुए जानलेवा हमले में मां ने बयां किया अपना दर्द।। Raebareli news ।।

रजनीकांत अवस्थी
 महराजगंज/रायबरेली: 3 जनवरी 2020 की रात गांव कंशीपुर थाना महराजगंज जनपद रायबरेली निवासी रामू 27 पुत्र दसऊ अपने दोस्त पिंटू के साथ बगल के ही गांव पूरे अचली नौटंकी देखने जा रहा था। तभी रास्ते में परिवार के ही पूर्णमासी पुत्र मंगल जिनसे उन लोगों की पुरानी रंजिश है। पूर्णमासी ने कुल्हाड़ी से रामू के सिर पर सिलसिलेवार कई वार कर दिए, जिससे रामू मौके पर ही गिर गया। जब उसे बचाने उसका दोस्त पिंटू आगे आया तो पूर्णमासी ने उसे भी घायल कर दिया। घायल रामू अभी भी लखनऊ के एक अस्पताल में जिंदगी और मौत की जंग लड़ रहा है।
     मामले में रामू की मां और भाइयों तथा रामू का दोस्त पिंटू घटना की पूरी कहानी बताते बताते फफक पड़े।  वहीं मां ने रौंधे हुए गले से अपना दर्द बयां किया। आइए देखते है, सुनते हैं, एक मां का दर्द अपने बेटे के लिए।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ