भंडारे में कई जनपदों के भक्तों ने की शिरकत
रजनीकांत अवस्थी
शिवगढ़/रायबरेली: शिवगढ़ क्षेत्र की ग्राम पंचायत पिपरी में स्थित बाबा बनवारी दास की पावन कुटी में गत वर्षो की भांति इस वर्ष भी ऐतिहासिक भंडारे का भव्य आयोजन किया गया। भंडारे में पूर्ण्य की लालसा से पहुंचे हजारों भक्तों ने प्रसाद छककर मनोकामनाएं मांगी।
आपको बता दें कि, बनवारी दास बाबा की कुटी के स्थान पर कभी घना जंगल हुआ करता था जहां लोग रात में जाना तो दूर दिन में जाने में भी घबराते थे। जहां बाल ब्रह्मचारी बाबा बाल्यावस्था से ही घने जंगल में रहकर बनवारी दास नाम की आदिशक्ति की पूजा और तप किया करते थे। लोगों को जानकारी हुई तो लोग ब्रह्मचारी बाबा के दर्शन के लिए जाने लगे।
जिनकी कृपा से लोगों की मनोकामनाएं पूरी होने लगी तो जंगल में भक्तों का तांता लगने लगा। जिसके बाद बाल ब्रह्मचारी बाबा का नाम ही बनवारी दास बाबा पड़ गया। बताते हैं कि, बाल ब्रह्मचारी बाबा जिसको भी बनवारी दास बाबा के नाम से भभूति उठाकर दे देते थे उसके सारे बिगड़े काम बन जाते थे।
बनवारी दास बाबा के मशहूर बाल ब्रह्मचारी बाबा ने इस पावन कुटी में जिंदा समाधि ले ली थी। जिनकी स्मृति में प्रतिवर्ष 6 जनवरी को विशाल भंडारे का आयोजन किया जाता है। सोमवार को आयोजित भंडारे में क्षेत्र ही नहीं कई जनपदों से आए हजारों श्रद्धालुओं ने प्रसाद छककर मनोकामनाएं मांगी।
पिछले 50 वर्षों से निरंतर भंडारे का आयोजन होता चला रहा है। भंडारे का आयोजन ग्रामीणों के सौजन्य से किया जाता है। जिसमें मौजूदा पिपरी प्रधान और ढेकवा प्रधान महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। वहीं समाजसेवी ओम प्रकाश मिश्रा प्रतिवर्ष भंडारे में प्रसाद के लिए 5 कुंतल देशी बूंदी का दान करते हैं। कुटी में आने वाले भक्तों को घर के लिए प्रसाद के रूप में देशी घी से बने मालपुए एवं बूंदियां वितरित की जाती है। खबर लिखे जाने तक करीब 13 हजार श्रद्धालु प्रसाद ग्रहण कर चुके थे। देर रात तक चलने वाले भंडारे में करीब 16 से 18 हजार श्रद्धालु प्रसाद छककर मनोकामनाएं मांगते हैं।
सोमवार को आयोजित भंडारे में प्रमुख रूप से पिपरी प्रधान अनुपमा तिवारी, प्रधान प्रतिनिधि नंदकिशोर तिवारी, पूर्व सैनिक राजकिशोर बाजपेई,ढेकवा प्रधान राजबहादुर सिंह,रामेंद्र शुक्ला, पंडित कौशलेंद्र पांडेय, कुटी के पुजारी सुरेंद्र सिंह ,ओम प्रकाश शास्त्री, इलाहाबाद से आई मानस मंदाकिनी ओम शांति, राम प्रकाश अवस्थी, ललित तिवारी, शिव मोहन सिंह, राम प्रकाश अवस्थी, फूलचंद त्रिवेदी ,राकेश बाबू तिवारी, उमाशंकर, काशीदीन यादव, राकेश शुक्ला, घनश्याम सिंह, ऋषभ देव सिंह, बृज मोहन सिंह, लक्ष्मण सिंह, पिंकू दुबे, भारत सिंह, सदाशिव, राजेश ,मुन्ना सिंह, एडवोकेट अतुल पांडेय, मोहन त्रिवेदी, एमएलसी प्रतिनिधि विनय वर्मा, अरुन अवस्थी सहित हजारों श्रद्धालु मौजूद रहे।

0 टिप्पणियाँ