जेएनयू में हिंसा को लेकर आम आदमी पार्टी ने जिलाधिकारी को सौंपा ज्ञापन।। Raebareli news ।।

 रजनीकांत अवस्थी
रायबरेली: आम आदमी पार्टी रायबरेली के कार्यकर्ताओं ने जिला अध्यक्ष इंद्र मोहन सिंह इंदर भैया की अगुवाई में जेएनयू में हिंसा को लेकर जिलाधिकारी के माध्यम से महामहिम राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन सौंपा।
      आपको बता दें कि, कल जेएनयू कैंपस में एबीवीपी के कार्यकर्ताओं के द्वारा जिस प्रकार पुलिस के संरक्षण में खुलेआम गुंडागर्दी की गई है उसकी आम आदमी पार्टी कड़े शब्दों में निंदा करती है और इस हिंसा में जो भी दोषी हो उनके खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए। यह उद्गार आम आदमी पार्टी के रायबरेली जिला अध्यक्ष इंद्र मोहन सिंह इंदर भैया ने जिलाधिकारी को महामहिम राष्ट्रपति के नाम संबोधित ज्ञापन सौंपने के उपरांत पत्रकारों के समक्ष व्यक्त किये।
      इस मौके पर प्रमुख रूप से आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता रामू दादा, नीरज चौधरी, शैलेंद्र कुमार, पुनीत सिंह, जगधारी, राजकुमार, प्रीतम बहेलिया, दीपक कुमार, उपेंद्र आदि  कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ