रजनीकांत अवस्थी
महराजगंज/रायबरेली: कस्बे के रायबरेली रोड पर चन्दापुर चौराहे के पास स्थित उच्चीकृत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के अधीक्षक डॉ राधाकृष्ण ने प्रेस वार्ता कर मीडिया को जानकारी देते हुए बताया कि, महीने के हर रविवार को मुख्यमंत्री आरोग्य स्वास्थ्य मेला हरदोई और घोरौना के स्वास्थ्य केंद्रों पर लगाया जाएगा, जो कल रविवार 2 फरवरी 2020 को सुबह 10:00 बजे से 2:00 बजे तक चलेगा। जिसके अंतर्गत हर प्रकार की बीमारियों का इलाज और दवा मुफ्त दी जाएगी तथा जिनका गोल्डन कार्ड नहीं बना हुआ है उनका गोल्डन कार्ड भी इन केंद्रों पर मुफ्त बनाया जाएगा, लाभार्थी को कोई शुल्क नहीं देना पड़ेगा।
आपको बता दें कि, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र महराजगंज के अधीक्षक डॉ राधाकृष्णन ने मीडिया को दिए गए बयान में यह भी बताया है कि, स्वास्थ्य केंद्र प्रांगण में 3 फरवरी 2020 दिन सोमवार को लगभग 11:00 बजे आईएमआई (मिशन इंद्रधनुष) के अंतर्गत कैंप लगाया जाएगा जिस के मुख्य अतिथि क्षेत्रीय विधायक राम नरेश रावत होंगे और 4 फरवरी दिन मंगलवार को मेंटल हेल्थ केयर कैंप स्वास्थ्य केंद्र के प्रांगण में लगाया जाएगा।
उन्होंने बताया कि, 3 फरवरी को लगने वाले आईएमआई कैंप (मिशन इंद्रधनुष) में जीरो से 2 वर्ष के छूटे हुए बच्चों को जो टीकाकरण से वंचित रह गए हैं, उन्हें टीकाकरण किया जाएगा। तथा 4 तारीख को जो क्षेत्र के मानसिक रोगी है वह आकर अपना इलाज मुफ्त करा सकते हैं। जिसका दवा से लेकर अन्य खर्च सरकार वहन करेगी।
इस मौके पर डॉक्टर राधाकृष्णन के अलावा डॉ भावेश यादव, डॉक्टर प्रजेश कुमार श्रीवास्तव, डॉ अनिल भारद्वाज, डॉ फैजान, फार्मासिस्ट हरीश श्रीवास्तव के साथ-साथ स्टाफ नर्स व आशा बहुएं भी मौजूद रही।

0 टिप्पणियाँ