रजनीकांत अवस्थी
महराजगंज/रायबरेली: कस्बे के रायबरेली रोड पर स्थित नवोदय चौराहे पर महराजगंज से रायबरेली जाते समय पूरब दिशा की ओर बड़ौदा उत्तर प्रदेश ग्रामीण बैंक के सौजन्य से ग्राहक सेवा केंद्र का शुभारंभ किया गया है। इसी क्रम में नाबार्ड के सहयोग से वित्तीय साक्षरता एवं जागरूकता कार्यक्रम भी आयोजित किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि चन्द्रमोहन सेठ (वित्तीय परामर्शदाता) ने फीता काटकर ग्राहक सेवा केंद्र का शुभारंभ किया। वहीं समस्त कार्यक्रम ग्राहक सेवा केंद्र के प्रभारी शैलेन्द्र अवस्थी उर्फ सोनू की अध्यक्षता में संपन्न कराए गए।
आपको बता दें कि, नाबार्ड द्वारा वित्तीय समावेशन निधि के अंतर्गत सहायता प्राप्त बड़ौदा साक्षरता जागरूकता केंद्र रायबरेली के सौजन्य से वित्तीय साक्षरता एवं जागरूकता कार्यक्रम तथा बड़ौदा उत्तर प्रदेश ग्रामीण बैंक के सौजन्य से ग्राहक सेवा केंद्र का शुभारंभ नवोदय चौराहे पर किया गया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि चन्द्रमोहन सेठ वित्तीय परामर्शदाता ने हमारे संवाददाता को दिए गए बयान में बताया कि, समाज के वंचित, असहाय, गरीब और कमजोर वर्ग नशा व महाजन के चंगुल में फंसकर कैसे अपना विनाश करते हैं। उन सब से निजात दिलाने के लिए और उन्हें जागरूक करने के लिए ऐसे कार्यक्रम और ऐसी शाखाएं जगह-जगह खोली जा रही है। ताकि सरकार द्वारा चलाई जा रही जन कल्याणकारी योजनाओं से मिलने वाली सुविधा उन्हें मुहैया कराई जा सके। ताकि, ऐसे लोग एक बेहतर जीवन जी सकें।
इस मौके पर ऋषभ श्रीवास्तव सहायक प्रबंधक, अंशुल मिश्रा कैसियर, अरविंद निमेष क्षेत्रीय कार्यालय रायबरेली तथा बड़ी संख्या में क्षेत्र के किसान मौजूद रहे।

0 टिप्पणियाँ