असनी गांव की ग्राम प्रधान व जिला पंचायत सदस्य सुरेशा देवी का लखनऊ में इलाज के दौरान निधन।। Raebareli news ।।

रजनीकांत अवस्थी
महराजगंज/रायबरेली: ब्लॉक क्षेत्र के असनी गांव की ग्राम प्रधान व जिला पंचायत सदस्य तथा पूर्व प्रमुख राम शंकर चौधरी की पत्नी सुरेशा देवी की आज लखनऊ के एक निजी अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई। उनके शव को  गांव लाया गया है। जहां बड़ी तादाद में लोगों ने श्रद्धांजलि अर्पित की।
         आपको बता दें कि, श्रीमती सुरेशा देवी को कल लखनऊ के लारी कार्डियोलॉजी में भर्ती कराया गया था। देर रात उन्हें वहां से एक लखनऊ के बड़े अस्पताल में ले जाया गया। जहां इलाज के दौरान आज सुबह लगभग 7:00 बजे उन्होंने अंतिम  सांस ली। उनके निधन पर पूर्व विधान परिषद सदस्य राकेश प्रताप सिंह, कांग्रेस पार्टी के प्रदेश सचिव सुशील पासी, कांग्रेश पार्टी के पूर्व ब्लाक अध्यक्ष कृपाशंकर शर्मा, पूर्व विधायक राजाराम त्यागी ,पूर्व विधायक रामलाल अकेला, ब्लाक प्रमुख सत्येंद्र प्रताप सिंह, न्यू स्टैंडर्ड पब्लिक स्कूल के चेयरमैन शशिकांत शर्मा ,खंड विकास अधिकारी महराजगंज प्रवीण कुमार  पटेल ,प्रमुख अमावा भगवती सिंह ,प्रधान संघ के पूर्व जिला अध्यक्ष बलबीर सिंह , पूर्व प्रधान जयप्रकाश तिवारी, जिला पंचायत सदस्य  प्रभात साहू, रविराज सिंह, कांग्रेस के जिला अध्यक्ष पंकज तिवारी ,महामंत्री राजकुमार दीक्षित, शहर अध्यक्ष संयुक्त कर्मचारी परिषद के जिलाध्यक्ष प्रमोद अवस्थी, प्राथमिक शिक्षक संघ के ब्लॉक अध्यक्ष विनोद कुमार अवस्थी, के पी शर्मा ,शिव प्रताप सिंह सहित हजारों लोगों ने गांव पहुंचकर  सुरेशा देवी को श्रद्धांजलि अर्पित की है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ