फीता काटकर भाजपा नेता ने किया मुख्यमंत्री आरोग्य मेले का शुभारंभ।। Raebareli news ।।

रजनीकांत अवस्थी
ऊंचाहार/रायबरेली: क्षेत्र के अरखा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में मुख्यमंत्री आरोग्य मेले का उद्घाटन भाजपा नेता अतुल सिंह ने किया।
      आपको बता दें कि, भाजपा नेता श्री सिंह ने अपने संबोधन के दौरान कहा कि, भाजपा सरकार मे स्वास्थ्य सेवाओं में अभूतपूर्व बेहतरी लाने के लिए तेजी से परिवर्तन किया है। इस मेले में सभी प्रकार की दवाईयों एवं जांच का लाभ ग्रामीणो को मिलेगा। अपने संबोधन के दौरान उन्होंने कहा कि, मुख्यमंत्री योगी के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश लगातार प्रगति पर है। चिकित्सा से लेकर सभी क्षेत्रों में क्रांति आई है जिससे लोग पूर्व की अन्य सरकारों की तुलना में इस सरकार से खुशहाल दिख रहे हैं, इस बात से सहज ही अंदाजा लगाया जा सकता है कि, आगामी चुनाव में भाजपा उत्तर प्रदेश में पहले से भी अधिक प्रचंड बहुमत की सरकार बनाएगी। 
     वहीं कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे चिकत्सा अधीक्षक आर0बी0यादव ने उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि, प्रदेश सरकार की मंशा के अनुसार प्रत्येक रविवार को यह मेला लगेगा। इस मेले मे टी0वी0, मलेरिया, डेंगू, दिमागी बुखार, कालाजार, फाईलेरिया एवं कुष्ठ रोग से सम्बन्धित जानकारी, आवश्यक जांच, उपचार एवं संदर्भन सुबिधाए प्रदान की जायेगी। 
      इस अवसर पर प्रमुख रुप से भाजपा नेता डी0एन0 पाठक, वरिष्ठ नेता कुंवर जितेंद्र सिंह, मण्डल अध्यक्ष शैलेन्द्र सिंह, वरिष्ठ नेता रामदत्त पान्डेय, विनीत कौशल, राकेश यादव, विम्लेंद्र बाजपेयी,युवा नेता विजय मिश्रा, राम सिंह, ड़ा0 शुभकरन, डा0 मनोज, राजेन्द्र कुमार मिश्रा, राम्सुमेर यादव, ब्रिजेश कनौजिया आदि बड़ी संख्या में लोगों ने अपनी गरिमामय उपस्थिति बना कर कार्यक्रम को सफल बनाया।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ