रजनीकांत अवस्थी
महराजगंज/रायबरेली: राजपूताना शौर्य फाउंडेशन द्वारा राजपूताना समाज विचार गोष्ठी एवं प्रतियोगिता का आयोजन मनजीत सिंह गुड्डू के द्वारा रसूलपुर अमावा रायबरेली में संपन्न हुआ। जिसमें दूर-दराज से क्षत्रिय समाज के लोगों ने बढ़-चढ़कर कार्यक्रम का हिस्सा बने।
आपको बता दें कि, कार्यक्रम में मौजूद राजपूताना शौर्य फाउंडेशन के संचालक मंडल के सदस्य महेंद्र सिंह ने कहा कि, उनका उद्देश्य किसी समाज का विरोध करना नहीं है। वह क्षत्रिय समाज के दबे कुचले लोगों को समाज की मुख्यधारा में लाना लाना चाहते हैं। जैसे 36 समाज को और शक्तिशाली बनाया जा सके।
इस अवसर पर मौजूद करणी सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष वीर प्रताप सिंह वीरू ने कहा कि, पुराना इतिहास रहा है कि, राजपूताना परिवार के लोगों ने गरीब, बेसहारा, असहाय तथा समाज में दबे कुचले लोगों की मदद कर क्षेत्र ही नहीं अपितु पूरे देश में नाम रोशन किया है। इस विचार गोष्ठी के माध्यम से उन्होंने अपने विचार रखते हुए कहा कि, यदि किसी व्यक्ति को किसी भी प्रकार की पीड़ा व परेशानी हो तो, राजपूताना फाउंडेशन के लोगों से संपर्क करें जिन्हें त्वरित न्याय राजपूताना फाउंडेशन परिवार त्वरित न्याय दिलाने का काम करेगा।
वहीं कार्यक्रम में उपस्थिति पूर्व सदर विधायक स्वर्गीय अखिलेश सिंह की धर्मपत्नी वैशाली सिंह ने भी कार्यक्रम में पहुंचकर कार्यक्रम की गरिमा को बढ़ाया और उपस्थित लोगों से आगरा किया कि, उनके पति व पूर्व विधायक अखिलेश सिंह ने हमेशा गरीबों, पिछड़े, असहायों की सेवा के बदौलत ही रायबरेली की सदर सीट से विधायक बनते रहें। क्षेत्र की जनता के आशीर्वाद की बदौलत ही सदर विधायक के बाद उनकी बेटी आदिति सिंह भी सदर सीट से विधायक बनकर जनपद में गरीबों की सेवा कर रही हैं। अपने संबोधन के दौरान उन्होंने उपस्थित समुदाय से आग्रह किया कि, यदि उनकी व मेरे परिवार की जरूरत किसी भी व्यक्ति को किसी समय पड़े तो एक बार उनके जरूर याद किया जाए वो हमेशा दिन रात की परवाह किए बगैर आपके हर सुख दुख में भागीदार बनकर खड़ी मिलेंगी। उन्होंने इस गोष्टी को राजपूताना फाउंडेशन की बहुत बड़ी उपलब्धि माना है। उन्होंने कहा कि, राजपूताना फाउंडेशन द्वारा आयोजित की गई यह विचार गोष्टी अपने आप में एक महत्वपूर्ण है। इसी के साथ उन्होंने राजपूताना फाउंडेशन के लोगों और इस कार्यक्रम के आयोजक को धन्यवाद दिया।
इस मौके पर करणी सेना के जिला अध्यक्ष ऋषि सिंह, मनीष, डॉक्टर एमपी सिंह, ममता सिंह, पुत्तन सिंह पाली, अमर प्रताप सिंह, बृजेश सिंह, विजय चंद्र सिंह, मोहित, मनीष सिंह, आनंद सिंह काका, महेंद्र सिंह, प्रवीण सिंह, बृजेंद्र सिंह समेत सैकड़ों लोग उपस्थित रहे।

0 टिप्पणियाँ