रजनीकांत अवस्थी
महराजगंज/रायबरेली: कोतवाली क्षेत्र के शेरपुर मजरे बावन बुजुर्ग बल्ला गांव में ताला मांगने को लेकर हुए विवाद में एक महिला समेत चार लोगों ने पति पत्नी की लाठी-डंडों से जमकर पिटाई कर दी। भुक्तभोगी महिला की तहरीर पर पुलिस ने दोनों घायलों का मेडिकल परीक्षण कराकर चारों आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
आपको बता दें कि, कोतवाली पुलिस को दी गई तहरीर में क्षेत्र के सैनपुर मजरे बावन बुजुर्ग बल्ला गांव निवासी राम रोहिणी पत्नी सिद्धनाथ ने कहा है कि, उसके परिवार की ही फूलमती ताला मांग कर ले गई थी। जब उसने उससे ताला मांगा तो गांव के ही रमेश कुमार पुत्र रामेश्वर, शुभम पुत्र गंगा प्रसाद ,आशीष पुत्र रामप्रकाश एवं कुशमा पत्नी गंगा प्रसाद ने उसे लाठी-डंडों से जमकर मारा पीटा।
तहरीर में आगे कहा गया है कि, घटना में पति-पत्नी दोनों को चोटे आई। भुक्तभोगी महिला राम रोहिणी की तहरीर पर पुलिस ने उसका व उसके पति सिद्धनाथ का मेडिकल परीक्षण कराकर घटना में नामजद चारों आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस घटना की जांच पड़ताल कर रही है।

0 टिप्पणियाँ