रजनीकांत अवस्थी
महराजगंज/रायबरेली: रविवार को महराजगंज क्षेत्र के एनपीएचसी घोरौना और एनपीएचसी हरदोई में मुख्यमंत्री आरोग्य स्वास्थ्य मेले का उद्घाटन क्षेत्रीय विधायक रामनरेश रावत मुख्य अतिथि ने फीता काटकर किया। इस कार्यक्रम के अंतर्गत रोगियों के स्वास्थ्य परीक्षण के साथ-साथ मेले का मुख्य उद्देश्य लोगों को स्वास्थ्य और स्वच्छता के लिए जागरूक करना तथा आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना का प्रचार प्रसार करना ताकि सभी इस योजना का लाभ ले सके। वही इस कार्यक्रम के अंतर्गत गरीबी रेखा से नीचे आने वाले पात्र लाभार्थियों के गोल्डन कार्ड भी बनाए गए।
आपको बता दें कि, मुख्यमंत्री आरोग्य स्वास्थ्य मेला कार्य क्रम के बतौर मुख्य अतिथि क्षेत्रीय विधायक रामनरेश रावत में कहा कि, मुख्यमंत्री आरोग्य स्वास्थ्य मेला में मुख्य रूप से मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण के साथ साथ गरीबी रेखा से नीचे आने वाले लोगों का कार्ड बनाया गया। जिसकी फीडिंग लाभार्थी अपने अपने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में जरूर कराएं। लाभार्थी को यह सुविधा प्राप्त होने पर वह एक वित्तीय वर्ष में 5 लाख तक की दवा किसी भी बड़े अस्पताल में मुफ्त करा सकता है।
अधीक्षक डॉ राधाकृष्णन ने बताया कि, आए हुए लोगों को रोगो और उसके निदान की जानकारी दी गई है। सभी को अपने स्वास्थ्य के प्रति सचेत और सजग होना चाहिए। एचबी, एचआईबी, वीडीआरएल, ब्लड ग्रुप, प्रेगनेंसी, मलेरिया, टाइफाइड, यूरिन, शुगर, प्रोटीन मरीजों का जांच किया गया है। तथा जो गरीब गोल्डन कार्ड से वंचित रह गए हैं उन पात्र लाभार्थियों का गोल्डन कार्ड बनाया गया है।
इस मौके पर भाजपा नेता शरद सिंह, भाजपा नेता सरोज गौतम के अलावा स्वास्थ्य कर्मी और सैकड़ों की तादात में मरीज वा लाभार्थी मौजूद रहे।

0 टिप्पणियाँ