मृतका वंशिका को कैंडल मार्च निकाल कर लोगों ने दी श्रद्धांजली।। Raebareli news ।।

जनीकांत अवस्थी
बछरावां/रायबरेली: कस्बे की रहने वाली वंशिका की विगत 2 दिन पहले दरिंदे द्वारा जलाकर मौत के घाट उतार दिया गया। जिससे क्षुब्ध होकर आज सुबह लोगों ने शव को सड़क पर रखकर विरोध प्रदर्शन कर दो घंटे हाईवे को जाम कर रखा था। 
       आपको बता दें कि, इसी परिपेक्ष में स्थानीय लोगों द्वारा वंशिका को श्रद्धांजलि देने के लिए उसके घर से चौराहे तक कैन्डिल मार्च निकालकर लोगों ने उसे श्रद्धांजलि दी। कैंडल मार्च गल्ला मंडी से लेकर हरिजन बस्ती होते हुए जिला परिषद मार्केट में बुद्ध की प्रतिमा के पास 2 मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि दी गई, और इस हृदय विदारक घटना के पीछे संलिप्त दोषियों को फांसी की सजा की मांग उपस्थित सभी के द्वारा की गई। विगत 2 दिन पूर्व छात्रा को जलाकर हत्या के मामले में पूरे बछरावां कस्बे में शोक की लहर व्याप्त है सभी लोगों ने वंशिका की मौत पर गहरा दुख प्रकट किया हैं और ईश्वर से प्रार्थना कर रहे हैं कि, उनके परिजनों को इस दुख की घड़ी में हिम्मत और दुख कष्ट सहन करने की शक्ति दें तथा क्षेत्र में ऐसी हृदय विदारक घटना की पुनरावृत्ति ना हो।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ