मुख्यमंत्री आरोग्य स्वास्थ्य मेले का प्रधान ने फीता काटकर किया शुभारंभ।। Raebareli news ।।

वरिष्ठ पत्रकार ब्रजेश शुक्ला
शिवगढ़/रायबरेली: विकासखंड क्षेत्र के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र नेरथुआ में मुख्यमंत्री आरोग्य निशुल्क आयोजित स्वस्थ मेला में मुख्यअतिथि ग्राम प्रधान रमासिंह ने फीता काटकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।  इस अवसर पर उपस्थित प्रधान प्रतिनिधि उमेश कुमार सिंह, पूर्व मंडल अध्यक्ष भाजपा विरेंद्र द्विवेदी, पूर्व मंडल अध्यक्ष महेंद्र दिवेदी, त्रिभुवन सिंह, राहुल द्विवेदी, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के प्रभारी डॉ अमित सिंह, डॉ कामिल परवेज, फार्मासिस्ट प्रमोद पांडे, डॉक्टर भावना, लैब टेक्नीशियन राकेश कुमार, फार्मासिस्ट अमित कुरील, स्टाफ नर्स गीता देवी, वार्डब्वाय रामनरेश ने भी संबोधित किया।
       मुख्यमंत्री आरोग्य स्वास्थ्य मेला प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र नेरथुवा के शुभारंभ अवसर पर उपस्थित मुख्य अतिथि ग्राम प्रधान रमा सिंह ने कहा कि, सरकार की मंशा के अनुरूप चलाई जा रही योजनाएं। जनहितकारी हैं। पूर्व मंडल अध्यक्ष वीरेंद्र द्विवेदी ने कहा कि, प्रदेश से लेकर केंद्र सरकार तक की मंशा है कि, इलाज के अभाव में कोई गरीब व्यक्ति को दर दर की ठोकर न खानी पड़े, खेत गिरवी ना रखने पड़े, इसके लिए गोल्डन कार्ड और किसान को किसान सम्मान निधि से संतृप्त करने का कार्य किया जा रहा है।
      इस अवसर पर स्वास्थ शिक्षा अधिकारी जयराम यादव, संतोष कुमार, मनीष मिश्रा, शैलेंद्र कुमार आदि उपस्थित रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ