एमडीएस पब्लिक स्कूल के छात्र छात्राओं ने कोरोनावायरस पर चलाया जागरूकता अभियान।। Raebareli news ।।

रजनीकांत अवस्थी
महराजगंज/रायबरेली: कोरोना वायरस को लेकर महराजगंज कस्बे के रायबरेली रोड पर स्थित एम डी एस पब्लिक स्कूल के नन्हे-मुन्ने बच्चों द्वारा विद्यालय परिसर में एक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
       आपको बता दें कि, एमडीएस पब्लिक स्कूल महराजगंज में लोगों को जागरूक करने के लिए समय-समय पर नन्हे-मुन्ने बच्चों द्वारा विविध प्रकार के कार्यक्रम किए जाते हैं। इसी क्रम में यह कार्यक्रम आयोजित किया गया है। ताकि इस गम्भीर बीमारी से लोगों को सजग और सचेत किया जा सके।
      कुछ दिनों पूर्व कोरोना वायरस को लेकर जिस तरह पूरा देश आश्चर्यचकित था उससे बचाव के उपाय बताए जा रहे थे, उन्हीं सब बातों को देखते हुए एमडीएस पब्लिक स्कूल के नन्हे-मुन्ने बच्चों द्वारा कोरोना वायरस को लेकर जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें नन्हे-मुन्ने बच्चों ने जागरूकता कार्यक्रम के माध्यम से कोरोना वायरस से बचने के उपाय बताएं।
      इस मौके पर विद्यालय के प्रबंधक अमित श्रीवास्तव, प्रधानाचार्या सुप्रिया श्रीवास्तव के अलावा विद्यालय की शिक्षक व शिक्षिकाएं मौजूद रही।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ