रजनीकांत अवस्थी
महराजगंज/रायबरेली: आज दिनांक 7 फरवरी 2020 को ग्राम सभा पखनपुर में एकदिवसीय पंडित दीनदयाल पशु आरोग्य मेले का आयोजन किया गया। मेले का उद्घाटन मुख्य अतिथि जिला पंचायत सदस्य राम शंकर चौधरी के द्वारा किया गया।
आपको बता दें कि, इस मौके पर उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए श्री चौधरी ने कहा कि, कृषि आधारित देश की अर्थव्यवस्था में पशुओं के पशुधन का बहुत बड़ा ही महत्व है। स्वस्थ पशु उन्नत किस्म के पशु किसानों की सबसे बड़ी धरोहर है। इसलिए हमें पशुओं की नियमित स्वास्थ्य जांच कराकर उन्हें स्वस्थ रखना चाहिए।
मेले में उपस्थित डॉक्टर एके कनौजिया, उप मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी महराजगंज डॉ पी के शर्मा, पशु चिकित्सा अधिकारी बछरावां डॉक्टर जावेद आलम, पशु चिकित्सा अधिकारी शिवगढ़ डॉक्टर सुरेश चंद्र, पशु चिकित्सा अधिकारी हरदोई अमित कुमार मिश्रा, पशुधन प्रसार अधिकारी महराजगंज पंकज सिंह, पशुधन प्रसार अधिकारी बछरावां रामविलास, पशुधन प्रसार अधिकारी बछरावां उपस्थित रहे। वहीं मेले में कुल 308 पशुओं की चिकित्सा की गई।

0 टिप्पणियाँ