छुट्टा जानवर बन रहे इंसान की मौत का कारण एक बुजुर्ग की मौत दो घायल।। Raebareli news ।।

रजनीकांत अवस्थी
बछरावां/रायबरेली: बछरावां थाना क्षेत्र के अंतर्गत बछरावा मौरावा मार्ग पर समोधा गांव के निकट बीती देर रात घर वापस जा रहे बाइक सवार की सड़क पर घूम रही एक गाय से टक्कर हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि, बाइक पर सवार एक बुजुर्ग और गाय की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं बाइक चला रहा युवक व एक बच्चा गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बछरावां पहुंचाया जहां बाइक सवार और बच्चे का इलाज चल रहा है।
     आपको बता दें कि, मिली जानकारी के मुताबिक बछरावां थाना क्षेत्र के अंतर्गत कन्नावा गांव निवासी प्रदीप पुत्र गया प्रसाद 21, जतिन पुत्र प्रेमचंद्र 11 व जगदीश बृजवासी पुत्र सत्यनारायण 65 वर्ष मौरावां एक वैवाहिक कार्यक्रम में सम्मिलित होने के बाद देर रात घर वापस आ रहे थे कि, तभी बछरावा मौरावा मार्ग पर थाना क्षेत्र के ही समोधा गांव के निकट सड़क पर टहल रही एक गाय से टकरा गए।
      टक्कर इतनी तेज थी कि, बाइक पर सवार बुजुर्ग जगदीश बृजवासी व गाय की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि, बाइक चला रहे प्रदीप व जतिन गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बछरावां पहुंचाया जहां इलाज के बाद उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
      पुलिस ने मृतक जगदीश का शव कब्जे में लेकर पीएम के लिए भेजा है। मामले में कोतवाल पंकज तिवारी ने बताया है कि, घायलों को इलाज के लिए भेजा गया है व मृतक के शव को पीएम के लिए भेज दिया गया है। तहरीर मिलने पर मुकदमा पंजीकृत कर आगे की कार्यवाही की जाएगी।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ