अपील: कोरोना वायरस से घबराए नहीं, सावधानियां बरतें-डॉ मनोज पांडे।। Raebareli news ।।

रजनीकांत अवस्थी
शिवगढ़/रायबरेली: क्षेत्र के ओसाह समाजवादी पार्टी के बछरावां विधानसभा अध्यक्ष राकेश त्रिवेदी और आलू महाराज के यहां आयोजित सात दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा पुराण के समापन दिवस के पश्चात हवन पूजन हुआ विशाल भण्डारे में शिरकत करने पहुंचे ऊंचाहार विधायक डॉक्टर मनोज कुमार पांडेय ने लोगों को जागरूक करते हुए कहा कि, कोरोना वायरस विश्व के कई देशों के साथ ही भारत में भी अपने पैर पसार चुका है। इस महामारी से निपटने के लिए सभी देशवासियों का सहयोग जरूरी है। कोरोना वायरस से घबराए नहीं और ना ही इसे हल्के में ले। 
     आपको बता दें कि, पत्रकार वार्ता को संबोधित करते हुए उन्होंने आगे कहा कि, कोरोना वायरस से बचने और दूसरों को बचाने के लिए पूरी तरह सावधानियां बरतें। एक-एक घंटे पर साबुन से हाथ धुलें एवं हाथों में समय-समय पर सैनेटाइजर लगाते रहें। जहां तक संभव हो सके भीड़ भाड़ में जाने से बचे, लोगों से कम से कम एक मीटर की दूरी बनाकर रखें। संक्रमण से बचने के लिए मास्क लगाकर रखें। कोरोना वायरस से जंग लड़ने के लिए हम सभी को सावधानियां वरतनी होंगी।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ