कोविड-19 के विरुद्ध छेड़ी गई जंग में PM मोदी को मिला अभूतपूर्व समर्थन।। Raebareli news ।।

रजनीकांत अवस्थी
महराजगंज/रायबरेली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में कोरोना महामारी के विरुद्ध छेड़ी गई जंग में प्रधानमंत्री को देशवासियों का भरपूर समर्थन मिल रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आवाहन पर 5 अप्रैल रात्रि 9 बजे दीपक जलाकर एकजुटता का आवाहन दिखाने के अपील पर जहां शहरी क्षेत्रों में उन्हें लगभग 85 फ़ीसदी लोगों का समर्थन मिला, तो वहीं देहाती क्षेत्रों में 90 और कहीं-कहीं 95 फ़ीसदी लोगों ने उनके संकल्प को पूरा करने में अपनी सहमति जताई।
     आपको बता दें कि, प्रधानमंत्री ने अपने वीडियो संदेश के द्वारा आम जनता से अपील की थी कि, लोग 5 अप्रैल 2020 को रात्रि 9 बजे अपने घरों की लाइटें बंद करके, दीया जलाने, टॉर्च से रोशनी करें, या फिर मोबाइल के फ्लैशलाइट को 9 मिनट तक जलावे।
       इस मामले में जब हमारे संवाददाता ने पड़ताल की तो एहसास हुआ कि, कस्बा महराजगंज में लगभग 85 फ़ीसदी लोगों ने न केवल अपने घरों की बत्तियां गुल कर चिराग, मोमबत्ती, मोबाइल के फ्लैशलाइट के साथ-साथ टार्चें जलाई।
     रात में ही कुछ उत्साही लोगों ने घंटे घड़ियाल और जय श्रीराम के नारे लगाकर प्रधानमंत्री के संकल्प को समर्थन देने का ऐलान किया। वहीं एक वर्ग विशेष के लोग प्रधानमंत्री की अपील को अनसुना भी कर दिया है। इसके अलावा ग्रामीण क्षेत्रों मऊ, डेपारमऊ, मोन, कैर, सिकन्दरपुर, मूंगताल, हिलहा, जमुरावां, बरियारपुर, हलोर, पुरासी, कुसुढ़ी सागरपुर सहित क्षेत्र के लगभग सभी गांव में 90 से 95 फ़ीसदी लोगों ने प्रधानमंत्री के निर्देशों का पालन किया।
      वहीं मऊ में पड़ताल के दौरान शिवबहादुर पांडेय, लाल बहादुर पांडे, दिनेश मिश्रा, लवलेश कुमार पांडेय, विनोद तिवारी ने, तथा मऊ सर्की गाव निवासी ब्लाक प्रमुख सत्येंद्र प्रताप सिंह, उनकी पत्नी ग्राम प्रधान नीलम सिंह, राजेश सिंह, इसके अलावा कस्बा महराजगंज में भाजपा नेता व जिला पंचायत सदस्य प्रभात साहू, लोकतंत्र सेनानी सत्यनारायण गुप्ता, पूर्व विधायक राजाराम त्यागी, सरदार फत्ते सिंह, मंडल अध्यक्ष सूर्य प्रकाश वर्मा, युवा नेता व एमएलसी प्रतिनिधि शिवम तिवारी, नगर अध्यक्षा सरला साहू, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के रमेश अवस्थी, भाजपा नेत्री सुधा अवस्थी, सभासद हीरालाल पासी, सतीश कुसमेश, विजय ढोनी, श्याम लाल साहू, विनीत वैश्य, धर्मेंद्र वर्मा, पीयूष साहू, फूलचंद साहू, सुधीर साहू ने, उधर नारायणपुर गांव में सरोज गौतम, हसनपुर गांव में ग्राम प्रधान केशव चौधरी, ओथी गांव के कोटेदार दिनेश कुमार मौर्य, जगदीश लोधी, नारायणपुर मजरे मोन में शैलेन्द्र साहू उर्फ राहुल आदि लोगों ने प्रमुख रूप से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आवाहन को ध्यान में रखकर घर की समस्त लाइटें बुझा कर दीपक जलाया, और अपनी खुशी जाहिर की। उसके साथ साथ क्षेत्र भर में जगह-जगह उत्साही जनों ने घंटा, घड़ियाल, शंख बजाए व आतिशबाजी भी बड़े पैमाने पर की गई।
    इसी कड़ी में, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को मिले अभूतपूर्व जनसमर्थन पर भाजपा राष्ट्रीय परिषद के सदस्य राजा राकेश प्रताप सिंह शिवगढ़ ने तहसील महराजगंज सहित पूरे जनपद वासियों का हार्दिक आभार जताया है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ