SDM की इस अनोखी पहल पर जनप्रतिनिधियों सहित क्षेत्रवासियों ने जताई खुशी।। Raebareli news ।।

रजनीकांत अवस्थी
महराजगंज/रायबरेली: कोरोना  को लेकर किये गए कई काम सामने आ रहे हैं। सरकार और समाज के द्वारा मिलकर किये गए यह काम लोगों के सामने एक उदाहरण प्रस्तुत कर रहे हैं। ऐसे ही कुछेक कामों की चर्चा करना लाजिमी है। कहीं क्वारन्टीन सेन्टर की बेहतर व्यस्थायें अलग कहानी बयां कर रही है। वहीं गांव वालों की खुद की एम्बुलेंस सेवा एक मिसाल बन गई है। क्वारन्टीन सेंटर में टीवी, पंखे और व्यवस्था को लेकर जहां कई शिकायतें आ रही है तो वहीं इनमें से कई ऐसे क्वारेंटीन सेंटर भी है, जो औरों के लिए एक मिसाल के तौर पर हैं। 
     आपको बता दें कि, जानकारी के मुताबिक लालगंज क्षेत्र के बेहटाकला गांव के  क्वारन्टीन सेन्टर में रहनेवाले लोगों के लिए रजाई गद्दे के साथ साथ टीवी और पंखे भी लगें हैं। साफ़ सुथरे इस सेन्टर में हर बेड पर मच्छर दानी लगी है। यहां रहनेवाले हर व्यक्ति के लिए सेनेटाइजर, मास्क, अंगौछा व साबुन दिया गया है। यह सोशल डिस्टेंसिंग का भी पूरा ख्याल रखा जा रहा है। सेन्टर की व्यवस्था वाकई सभी के लिए एक मिसाल है, जो हर मौके पर सरकार को ही कोसते हैं। सरकार और समाज के लोंगो ने इसे एक मिसाल के तौर पर पेश किया है।
       बेहटा कला के प्रधान राजेन्द्र सिंह का कहना है कि, यहां रहनेवाले लोग अपने ही है, जिनकी सुरक्षा और समुचित व्यवस्था की भी जिम्मेदारी  हम लोगो की ही है। जिसका प्रशासन के निर्देशों के तहत पालन कराया जा रहा है।
 गावँ की अपनी एम्बुलेंस सेवा
कोरोना महामारी को देखते हुए लोगों ने सरकारी संसाधनों के अलावा अपनी ओर से भी तैयारी की है। जिले की महराजगंज तहसील के उपजिलाधिकारी विनय सिंह के अनोखे प्रयास से कई गावों में एम्बुलेंस सेवा शुरू हो चुकी है। 108 व 112 की एम्बुलेंस सेवा व्यस्तता में यह उनकी सहायक के रूप में काम करेगी और जरूरत के समय तुरंत उपलब्ध होगी। महराजगंज के अटेरहता, जमुरावां, मुरैनी, सहित कई गावों में लोंगो ने खुद की यह सेवा शुरू कर दी है। इस अनोखी पहल के लिए उपजिलाधिकारी विनय सिंह ने गांव के प्रधानों से बात की और सभी की रजामंदी के बाद इसकी शुरुआत भी हो गई। निस्संदेह उपजिलाधिकारी की यह पहल वाकई काबिले तारीफ है और जिस तरह से इसमें समाज का सहयोग मिला है, वह कइयों के लिए एक मिसाल है। 
      इस बाबत उपजिलाधिकारी विनय सिंह का कहना है कि, इस एम्बुलेंस सेवा से लोगो को त्वरित लाभ होगा और इसमें समाज का सकारात्मक सहयोग मिल रहा है।जमुरावां के प्रधान दयाशंकर, मुरैनी के ग्राम प्रधान प्रतिनिधि रामबरन यादव तथा अतरेहटा के ग्राम प्रधान प्रतिनिधि अभिषेक यादव ने उपजिलाधिकारी की इस पहल पर खुशी जताई है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ