कोटा में फंसे छात्र लौटे अपने गृह जनपद रायबरेली घरों में हर्ष का माहौल।। Raebareli news ।।

रजनीकांत अवस्थी
 बछरावां रायबरेली: कोरोना वायरस के चलते लगे लॉक डाउन में फसे छात्र छात्राओं को प्रदेश सरकार की सक्रियता के चलते उन्हें सुरक्षित अपने अपने अपने गृह जनपद पहुंचाया जा रहा है।
     आपको बता दें कि, इसी क्रम में आज लखनऊ रायबरेली बॉर्डर टोल टैक्स पर बस द्वारा लगभग 40 छात्रों को कोटा से अपने गृह जनपद रायबरेली लाया गया। जहां पर उन्हें सर्वप्रथम उनकी स्क्रीनिंग कर जांच की गई। जिसके बाद स्थानीय थाना प्रभारी पंकज तिवारी के निर्देशन पर सभी को फल आदि जलपान के रूप में प्रदान किया गया। तदुपरांत सभी छात्र छात्राओं को सावधानी पूर्वक अपनी सुरक्षा में बछरावां पुलिस ने पुलिस लाइन रायबरेली पहुंचाया।
      लॉक डाउन की इस संकट की घड़ी में छात्र-छात्राएं अपने गृह जनपद में पहुंचकर प्रसन्न चित्त नजर आए वही मिली जानकारी के मुताबिक अपने गृह जनपद वापस लौटे छात्र-छात्राओं के घरों में हर्ष जैसा माहौल दिखा, और प्रदेश सरकार द्वारा उन्हें गृह जनपद पहुंचाए जाने पर सभी ने सरकार को धन्यवाद ज्ञापित  किया।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ