रजनीकांत अवस्थी
महराजगंज/रायबरेली: कोरोनावायरस के कारण लाक डाउन से प्रभावित राहगीरों एवं जरूरतमंदों को भाजपा नेता नीलू सिंह ने आज लगातार दूसरे दिन भी 300 लंच पैकेट बटवाए।
आपको बता दें कि, आज लॉक डाउन का दशवाँ दिन है और अभी 11 दिन शेष बचे हुए हैं। लॉक डाउन का सबसे बड़ा असर गरीब तबके के लोगों पर पड़ा है। रायबरेली में कोई गरीब भूखा न सोये इसी को लेकर रायबरेली बछरावां विधानसभा में महराजगंज के बबुरिहा के रहने वाले भाजपा के युवा नेता नीलू सिंह गरीबों तक खाना पहुंचा रहे हैं।
आज लगातार दूसरे दिन बछरावां विधानसभा में महराजगंज क्षेत्र के गांव अलारगंज, बहेलियन का पुरवा के गरीब जरूरतमंदों को तथा कस्बा स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में मरीजों और तीमारदारों को अपनी अगुवाई में अपने साथियों अनुपम, दस्सु सिंह, मंगली सिंह, नीरज, समर बहादुर सिंह, रामकुमार सिंह, गंगा बक्स सिंह, अशोक महाराज आधी लोगों के साथ मिलकर 300 लंच पैकेट वितरण किया और लॉक डाउन का पालन करने की अपील की।
इस दौरान मंगली सिंह ने कहा कि, नीलू सिंह की सोच है कि, वे हर जरूरतमंद की मदद करें। कोई भी व्यक्ति भूखा ना सोए, साथ में भाजपा नेता अनुपम, दस्सु सिंह तथा समर बहादुर सिंह ने कहा कि, भाई भाई नीलू सिंह गरीबों की सेवा के लिए समर्पित है। गरीबों को किसी भी प्रकार की चिंता करने की आवश्कता नहीं है। अगर किसी गरीब को किसी प्रकार की मदद चाहिए तो वह अपनी बात हम लोगों के समक्ष रख सकता है, उसकी पूरी मदद की जाएगी तथा सरकार और प्रशासन के द्वारा जारी की गई गाइडलाइंस के अनुसार ही लोग अपने-अपने घरों में रहे, बाहर ना निकले। थोड़ी थोड़ी देर पर साबुन से अपने हाथ धोते रहें, अगर उपलब्ध हो तो सैनिटाइजर से अपने हैंडवाश करते रहे। ज्यादा भीड़भाड़ वाले क्षेत्र में अनावश्यक लोग ना निकले।

0 टिप्पणियाँ