रजनीकांत अवस्थी
बछरावां/रायबरेली: वैश्विक महामारी कोरोना को लेकर इस संकट काल में पूरा विश्व गंभीर रूप से परेशान हैं, भारत में भी तेजी के साथ कोरोनावायरस फैल रहा है। लाकडाउन के चलते बहुत सारे लोग बेरोजगार हो गए हैं। ऐसी स्थिति में बछरावां कस्बे में संचालित जनता किचन गरीब, बेसहारा व भूखे लोगों के घरों में भोजन की होम डिलीवरी कर रहा है। ताकि, लोग इस राष्ट्रीय आपदा में भूखे न सोयें। उक्त उद्गार आज बछरांवा में जनता किचन निरीक्षण के दौरान क्षेत्रीय विधायक रामनरेश रावत ने पत्रकाऱों से बातचीत के दौरान व्यक्त किए हैं।
आपको बता दें कि, क्षेत्रीय विधायक राम नरेश रावत ने बछरावां में लॉक डाउन प्रभावित लोगों के लिए चलाए जा रहे जनता किचन का पहुंचकर जायजा लिया, और जनता किचन में सभी दलों सभी धर्मों के लोगों के द्वारा की जा रही मदद की भूरि भूरि प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि, जनता किचन वास्तव में गरीबों की सेवा कर रहा है। उन्होंने बताया कि, इस संकट की घड़ी में उन्होंने भी अपनी विधायक निधि से एक करोड़ रुपये अवमुक्त कर दिए हैं।

0 टिप्पणियाँ