गरीबों की मदद करना ही पुनीत कार्य-विक्रम सिंह समाजसेवी।। Raebareli news ।।

रजनीकांत अवस्थी
अमावां/रायबरेली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व प्रदेश सरकार के मुखिया योगी आदित्यनाथ द्वारा बेसहारा और निर्धन वर्ग के लोगों को संकट की इस घड़ी में भूखे पेट न सोने देने के लिए समाज के सक्षम लोगों से सहयोग करने की अपील को देखते हुए समाज के जागरूक और सक्षम लोग लगातार काम कर रहे हैं, और निर्धनों को घर घर जाकर दिल खोलकर भोजन व अन्य सामग्री बांट रहे हैं।
      आपको बता दें कि, इसी क्रम में डिडौली गांव निवासी युवा समाजसेवी विक्रम सिंह जब से लॉक डाउन घोषित हुआ है,  तब से  लगातार  समाज में  निरंतर लोगों का सहयोग करते चले आ रहे हैं।  इसी क्रम में आज  खाद्य सामग्री  के पैकेट व अन्य आवश्यक सामग्रियों के बांटने का सिलसिला जारी रखा। क्षेत्र के गोकुलपुर व शंकरगढ़ आदि गांवो में  लोगों से कुशल क्षेम पूछा, कठिनाइयां पूछी, साथ भोजन व अन्य आवश्यक सामग्रियों के पैकेट वितरित किए।
     साथ ही युवा समाजसेवी विक्रम सिंह ने  पुनः लोगों से अपील करते हुए कहा कि, जिस किसी को किसी प्रकार की समस्या आ रही हो, तो वह उनके फोन नंबर पर संपर्क करें। अन्य परेशान लोगों के बारे में भी जानकारी दें। उनकी हर संभव मदद  की कोशिश होगी और कहा कि, वह जितना जनता का सहयोग कर सकते हैं, करेंगे। साथ ही यह भी कहा कि, उनकी यह मुहिम है कि,  कोई भी गरीब भूखा न सोने पाए, कोई गरीब परेशान न होने पाए, और उन्होंने आगे कहा कि, वे आगे भी समाज की सेवा करते रहेंगे।
     इसी क्रम में उन्होंने समस्त क्षेत्रवासियों को  प्रधानमंत्री की अपील पर संपूर्ण लाक डाउन तेरहवें दिन भी सत प्रतिशत लागू करने के लिए धन्यवाद जताया।
       इस मौके पर क्षेत्र के अन्य युवा व संभ्रांत व्यक्ति भी इस मुहिम में सहयोग कर रहे हैं, जिनमें प्रमुख रूप से मोहित श्रीवास्तव प्रशांत सिंह, अजीत सिंह, शिवम सिंह, राजेंद्र सिंह, संदीप कुमार, अवधेश कुमार व अन्य लोग भी इस मुहिम का लगातार साथ दे रहे हैं।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ