स्वयंसेवकों ने कोरोना महामारी को जड़ से खत्म करने के लिए गांव में स्वच्छता अभियान चलाकर किया जागरूक।। Raebareli news ।।

रजनीकांत अवस्थी
महराजगंज/रायबरेली: राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ खंड महराजगंज रायबरेली ने देश को कोरोना महामारी के संकट से उबारने के लिए ग्रामीणों में स्वच्छता अभियान के प्रति जागरूकता लाने के लिए स्वयंसेवकों ने गांव की गलियों, सार्वजनिक स्थान पर झाड़ू लगाकर संदेश दिया।
      आपको बताते हैं कि, संदेश के माध्यम से कहां गया कि, संक्रामक बीमारियां गंदगी से ही फैलती है, हमने हमें अपने आसपास का वातावरण शुद्ध रखना होगा तभी हम स्वस्थ रह सकेंगे। जिस प्रकार स्वस्थ शारीरिक के लिए स्वच्छता आवश्यक है उसी प्रकार हमारा गांव भी स्वच्छ रहेगा तभी समाज स्वस्थ रह सकेगा।
     इसी क्रम में  संघ ने वंचितों को भोजन एवं स्वास्थ्य की चिंता के साथ-साथ स्वच्छता का भी एक अभियान चलाकर इस महामारी से निपटने के लिए संकल्प लिया है। जिसका प्रारंभ ओथी ग्राम सभा से प्रारंभ किया गया है, तथा खंडे के सभी गांव में संघ के स्वयंसेवक इस अभियान को गति प्रदान कर, समाज के जागरूक लोग अपना सकारात्मक सहयोग देकर इस महामारी का मुकाबला करने में स्वच्छता में भी संदेश देकर देश को आगे बढ़ा रहे है।
      कार्यक्रम में खंड कारवांहसोहन लाल, विजय, सचिन, राजू सहित बाल एवं तरुण स्वयंसेवकों ने झाड़ू लगाकर और कचरे को उचित स्थान पर डालकर लोगों में कोरोना महामारी से डटकर मुकाबला करने के साथ-साथ जागरूकता भी पैदा कर रहे है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ