रजनीकांत अवस्थी
महराजगंज/रायबरेली: कोरोना महामारी को हराने में सारा देश एकजुट हो गया है। राजनीतिक विचारधाराओं में भिन्नता के बावजूद विभिन्न दलों के लोग देशवासियों की सेवा करने में लगातार दिन रात एक किए हुए हैं, और बढ़ चढ़कर इसमें अपनी भागीदारी सुनिश्चित करा रहे हैं। ऐसा ही एक वाकया महराजगंज क्षेत्र में दिखाई दे रहा है। कोरोना से बचाव के लिए बाहर से आए लोगों को आइसोलेट करने के लिए कांग्रेस के प्रदेश सचिव व डॉक्टर अंबेडकर विद्यालय के संस्थापक व प्रबन्धक सुशील पासी ने अपने डिग्री कॉलेज और इंटर कॉलेज दोनों ही संस्थानों को प्रशासन को हैंड ओवर कर दिया है। यही नहीं यहां ठहराए गए लगभग 200 लोगों को लगातार सुबह और शाम फलों में, केला और संतरा प्रतिदिन वितरित कर रहे हैं। फलों के वितरण के साथ साथ काग्रेस के प्रदेश सचिव सुशील पासी यहां पर रुके लोगों के अलावा व्यवस्था में लगे लोगों की भी चिंता कर रहे हैं।
आपको बता दें कि, कांग्रेस के प्रदेश सचिव सुशील पासी ने विद्यालय जाकर लगभग 200 लोगों को प्रति व्यक्ति दो-दो संतरा वितरित किया। सभी लोगों ने विद्यालय में कराई गई व्यवस्था साफ-सफाई पेयजल आपूर्ति और दिए जा रहे भोजन, जलपान पर काफी प्रसन्नता जताई और श्री पासी का धन्यवाद भी किया।
उसके बाद सुशील पासी ने हमारे संवाददाता से बातचीत के दौरान बताया कि, कोरोना वैश्विक महामारी है इसके मुकाबले में हम लोगों को एड़ी से चोटी तक का जोर लगाना है। स्वास्थ्य विभाग और डॉक्टर जो सलाह दे रहे हैं, उनको पूरी तरह पालन करना है। देश और प्रदेश का एक एक व्यक्ति हम सब के लिए बहुत महत्वपूर्ण है। उन्होंने प्रशासन द्वारा की गई व्यवस्था पर भी संतोष जताया है। साथ ही व्यवस्था में लगे पुलिस, सफाई कर्मियों और प्रशासनिक अफसरों की भी हौसला अफजाई की है।
वहीं उन्होंने कांग्रेस की मुखिया जिले की सांसद सोनिया गांधी द्वारा भारत सरकार को दिए गए 5 सुझावों को सरकार को तत्काल मान लेने की अपील भी की है। उन्होंने कहा कि, कांग्रेस अध्यक्षा ने राष्ट्रहित में काफी गंभीरता से विचार करके प्रधानमंत्री को चिट्ठी लिखी है। जिसमें प्रमुख रुप से प्रधानमंत्री व राष्ट्रपति को विदेशी यात्राएं न करने की सलाह प्रमुख रूप से शामिल है।
ज्ञात हो कि, सोनिया गांधी ने आज ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखकर पांच सुझाव दिए हैं।

0 टिप्पणियाँ