रजनीकांत अवस्थी
महराजगंज/रायबरेली: कोतवाली क्षेत्र के हैदरगढ़ रोड पर कुसुढी सागरपुर के पास डाक कर्मी सामने से आ रही भैंस से टकरा गया। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। इलाज के लिए उसे सीएचसी महराजगंज लाया गया, जहां हालत गंभीर देखते हुए डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार करने के बाद उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया है।
आपको बता दें कि, सीएचसी महराजगंज से मिली जानकारी के मुताबिक कुसुढी सागरपुर गांव का रहने वाला सत्य भूषण सिंह 44 पुत्र सहदेव सिंह डाक विभाग में कर्मचारी है। वह सरकारी काम के सिलसिले में मंगलवार की दोपहर 12:00 बजे अपनी बाइक से हलोर जा रहा था। अचानक बाइक के सामने भैंस आ गई, और वो टकराकर बाइक समेत रोड पर गिर पड़ा तथा गंभीर रूप से घायल हो गया।
इलाज के लिए उसे सीएचसी महराजगंज एंबुलेंस से लाया गया। जहां प्राथमिक उपचार करके उसकी हालत नाजुक देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया है।

0 टिप्पणियाँ