BS-4 वाहनों का RTO कार्यालय में हुआ पंजीकरण

मिर्जापुर। उच्चतम न्यायालय के निर्देश पर BS-4 वाहनों का रजिस्ट्रेशन 30 अप्रैल तक किए जाने का कार्य जिले में पूर्ण कर लिया गया । एक वाहन को छोड़ सभी वाहन पंजीकृत हो गए । एक वाहन के वांछित कागजात न होने की वजह पंजीकरण नहीं हो सका । छूटे वाहन के लिए यदि शासन से कोई नया निर्देश मिला तभी पंजीकरण की कार्रवाई की जा सकेगी।
    उल्लेखनीय है कि, BS-4 मॉडल वाहनों की बिक्री 31 मार्च तक ही करने का  सुप्रीमकोर्ट ने आदेश दिया था लेकिन प्रथम चरण में लॉकडाउन 14 अप्रैल किए जाने के शासन के निर्णय के चलते एक माह की अवधि बढ़ा दी गई थी । लेकिन लॉकडाउन 3 मई तक एक्सटेंड कर दी गई लिहाजा उम्मीद है कि यह तिथि भी आगे बढ़ सकती है ।
    यहां के RTO डॉ आर के विश्वकर्मा के निर्देश पर ARTO श्री रविकांत शुक्ल ने 30 अप्रैल के पूर्व जोरशोर से रजिस्ट्रेशन की अनिवार्यता का प्रचार प्रसार कराया जिसके चलते सभी वाहन (एक छोडकर) पंजीकृत हो गए ।
   RTO (प्रशासन) डॉ विश्वकर्मा द्वारा जारी सूची के अनुसार मण्डल में ग़ैरव्यासयिक 7038 वाहनों के आवेदन पत्र में मिर्जापुर में 98, सोनभद्र में 506 तथा भदोही में 88 के रजिस्ट्रेशन 30 अप्रैल को पूर्ण किए गए जबकि व्यावसायिक वाहनों के कुल 165 आवेदनपत्र में मिर्जापुर का एक वाहन शेष रह गया जबकि मिर्जापुर 56, सोनभद्र 58 तथा भदोही के 50 पंजीकरण हुए हैं । 
   सुप्रीमकोर्ट का निर्णय इसलिए हुआ क्योंकि नई टेक्नोलॉजी के तहत बने वाहन BS-6 (भारत स्टेट-6) पूर्व के BS-4 मॉडल से प्रदूषण के मामले में कम है । पर्यावरण की रक्षा के लिए यह नियम पूरे देश में लागू हुआ है । जो पूराने वाहन 30 अप्रैल तक नहीं रजिस्टर्ड हो सके है, उनकी बिक्री मान्य नहीं होगी।
                    सलिल पांडेय, मिर्जापुर

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ