पुलिस वालों के बदलेरूप को देखकर चकित हैं क्षेत्र के लोग, चारों ओर हो रही है पंकज तिवारी के कार्यों की सराहना।। Raebareli news ।।

पैदल व वाहन से आ रहे प्रवासी श्रमिकों को स्वादिष्ट भोजन करा रहे हैं प्रभारी निरीक्षक बछरावां
रजनीकांत अवस्थी
महराजगंज/रायबरेली: आमतौर पर खाकी वर्दी वाले अपने कड़े मिजाज लट्ठमार भाषा और पत्थर दिल इंसान के रूप में समाज में जाने जाते हैं। लेकिन कभी-कभी इसी खाकी के अंदर मानवता की तस्वीर भी आम जनमानस को देखने को मिलती है, और सहश: हमारा नजरिया वर्दी वालों के प्रति बदल जाने को विवश कर देता है। ऐसी ही एक मिसाल बछंरावा थाने के प्रभारी निरीक्षक पंकज तिवारी के बारे में क्षेत्रवासियों को देखने को मिला, जबकि हाथों में डंडा, लाठी लेकर चलने वाली पंकज तिवारी की पुलिस के हाथों में भोजन परोसने के बर्तन देखे गए। जी हां ऐसा वाक्या लखनऊ रोड पर टोल प्लाजा पर दिखा, जबकि बाहर से आ रहे सैकड़ों प्रवासी मजदूरों को पुलिस वाले एक विशाल पांडाल लगाकर अपने हाथों से स्वादिष्ट भोजन का सेवन करा रहे थे।
    आपको बता दें कि, हमारे संवाददाता ने जब टोल प्लाजा के पास लगाए गए, इस विशाल भोजन शिविर की पड़ताल की तो पता चला कि, आज का शिविर बछरावां पुलिस द्वारा आयोजित कराया गया है। जिसमें पैदल और बसों से आ रहे प्रवासी श्रमिकों को रोक रोक कर दाल, चावल, पूड़ी, सब्जी, छोला, खीर, फल तथा बच्चों के लिए दूध का वितरण पुलिस वाले ही कर रहे हैं। साथ ही साथ आरो का पानी भी लोगों में वितरित किया जा रहा है।
     जो लोग पुलिसकर्मियों को खाना बांटते देख वहां जाने से हिचकते हैं, खुद थाना प्रभारी पंकज तिवारी और उनके सहकर्मी लोगों को विनम्रता पूर्वक पंडाल में पहुंचकर भोजन ग्रहण करने का आग्रह करते देखे जा रहे हैं।
     ज्ञात हो कि, संपूर्ण लाक डाउन के दौरान जब से प्रवासी श्रमिकों को यहां से गुजरने पर भोजन की व्यवस्था शिविर लगाकर कराने का कार्य शुरू हुआ था, उसके प्रेरणा स्रोत थाना अध्यक्ष पंकज तिवारी ही बताए जाते हैं, और यहां पर पूर्व प्रमुख अजय कुमार चौधरी के अलावा सुंदरकांड समिति के संरक्षक शशिकांत मिश्रा जैसे नामचीन हस्तियों द्वारा भंडारे का आयोजन किया जा चुका है। लेकिन आज इसका जिम्मा खुद पंकज तिवारी ने चलाने का निर्णय लिया है, और क्षेत्रीय जनता के सहयोग से विशाल कार्य क्रम कराया जा रहा है
    श्री तिवारी की सेवा भावना को देखते हुए पूरे क्षेत्र में उनकी जय जय कार हो रही है, और लोग उनकी तारीफ के पुल बांधते हुए नहीं थकते हैं। वहीं भोजन करके पंडाल से निकले कई बुजुर्ग प्रवासी कामगारों ने भी थाना प्रभारी पंकज तिवारी के इस कार्य की मुक्त कंठ से सराहना की है। भोजन वितरण में लगे एक जिम्मेदार शख्स ने बताया कि, सुबह से लेकर 12:00 बजे तक लगभग दो हजार लोगों को भोजन कराया जा चुका है। यह सिलसिला सोमवार की सुबह तक चलता रहेगा।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ