रजनीकांत अवस्थी
महराजगंज/रायबरेली: केंद्र की मोदी व प्रदेश की योगी सरकार के सख्त निर्देशों के बावजूद थुलेंडी पुलिस चौकी क्षेत्र के लगभग एक दर्जन गांव में अवैध देसी शराब का कारोबार चरम सीमा पर फल फूल रहा है। देश में जैसे-जैसे कोरोना महामारी अपने पैर पसार रही है उसी तरह थुलेंडी पुलिस चौकी क्षेत्र में भी शराब के अवैध काले कारोबारी अपना कारोबार चौकी इंचार्ज अनिल कुमार सिंह के संरक्षण में फैला रहे हैं।
आपको बता दें कि, धुलेंडी पुलिस चौकी क्षेत्र के गांवों पूरे बख्तावर, पहनासा, थुलेंडी, हरदोई, अटरा, राघवपुर, करमगंज, हाजीपुर, पखनपुर, बलईमऊ सहित लगभग 1 दर्जन से अधिक गांवों में अवैध देसी शराब का कारोबार पुलिस के संरक्षण में फल फूल रहा है। जहां शाम होते ही अवैध देशी शराब के पियक्कड़ो का जमावड़ा गांव के रास्तों में देखा जा सकता है, और बेरोकटोक व बेखौफ होकर अवैध देसी शराब के काले कारोबारी क्षेत्र में खुलेआम मौत को बेच रहे हैं।
जबकि, रायबरेली जिले के तेजतर्रार पुलिस अधीक्षक स्वप्निल ममगई द्वारा संपूर्ण लाक डाउन के दौरान बार-बार मातहत थानेदारों व चौकी इंचार्जो को कड़े शब्दों में यह चेतावनी दी गई थी कि, क्षेत्र में कहीं भी अवैध जहरीली शराब न बनाई जाए और ना ही बेची जाए, लेकिन थुलेडी चौकी इंचार्ज के आगे पुलिस अधीक्षक का आदेश भी बौना साबित हो रहा है।
वहीं जानकारी के मुताबिक प्रदेश भर में जगह-जगह हो रही जहरीली शराब से मौतों के बावजूद थुलेंडी चौकी इंचार्ज अनिल कुमार सिंह की खाऊ कमाऊ नीति के चलते क्षेत्र में जहरीली शराब से कोई बड़ी घटना घट सकती है।
क्या ऐसे गंभीर मामलों से जिला प्रशासन बेखबर है, या फिर पुलिस विभाग व आबकारी विभाग की मिलीभगत के चलते क्षेत्र में देसी शराब विक्रेता मौत बांटते रहेंगे, यह बात संपूर्ण क्षेत्र में चर्चा का विषय बनी हुई है।
वहीं एक जानकारी के मुताबिक पूर्व से ही हमेशा सुर्खियों में रहने वाली थुलेंडी पुलिस चौकी में इससे पहले भी अवैध खनन, गोकशी तथा जहरीली शराब जैसे मामलों में चौकी इंचार्ज सहित समस्त चौकी स्टाफ को पूर्व पुलिस अधीक्षक ने लाइन हाजिर कर दिया था। पूर्व पुलिस अधीक्षक द्वारा की गई इस बड़ी कार्यवाही के बाद भी चौकी क्षेत्र में अभी भी अवैध जहरीली शराब का कारोबार थमने का नाम नहीं ले रहा है।

0 टिप्पणियाँ