रजनीकांत अवस्थी
शिवगढ/रायबरेली: शिवगढ़ कस्बे में लम्बे समय से आतंक का पर्याय बने आवारा सांड़ को पशु चिकित्सालय शिवगढ की टीम ने भारी मशक्कत के बाद काबू कर पायी है। कब्जे में आने के बाद पशु चिकित्साधिकारी जावेद आलम ने उसे बधिया किया और टैगिंग कर बेड़ारू गाँव स्थित गौशाला भिजवा दिया है। इससे कस्बे वासियों ने राहत की साँस ली।
आपको बता दें कि, शिवगढ़ कस्बे की मास्टर कॉलोनी में काफी दिनों से एक हमलावर सांड ने आतंक मचा रखा था। दो दिनों के भीतर उसने दर्जनों लोगों को दौड़ा-दौड़ा कर मारना शुरू कर दिया था। इससे पूर्व भी उसके हमले में एक एएनएम घायल हो चुकी हैं। इधर एक सप्ताह से वह कुछ ज्यादा ही वह आक्रामक हो गया था। सूचना पर अपनी टीम के साथ पहुंचे शिवगढ़ पशु चिकित्साधिकारी डॉ. जावेद आलम ने एक गाय को मोहरा बनाकर किसी तरह उसे बेहोशी का इंजेक्शन देकर शिथिल कर दिया और बधिया कर गोशाला भिजवा दिया।
उन्होंने लोगों से कहा कि, जहां भी आवारा पशु हिंसक हो रहे हों, हमे सूचना दे। तत्काल समस्या से निजात दिलाई जायेगी। इस मौके पर ऋषि कुमार, दीपू, दयाशंकर, देवेन्द्र पांडेय आदि मौजूद रहे।

0 टिप्पणियाँ