रजनीकांत अवस्थी
ऊंचाहार/रायबरेली: एक तरफ उत्तर प्रदेश की योगी सरकार लॉकडाउन से प्रभावित ग्रामीण और शहरी क्षेत्र के मजदूरों और गरीबों को मुफ्त राशन वितरण करा रही है। तो दूसरी तरफ इससे पहले योगी सरकार मजदूरों के खाते में 1-1 हजार रुपये भी भेज चुकी है। इसके अलावा केंद्र की मोदी सरकार ने भी 15 अप्रैल से अनाज देने के अपने वादे को पूरा किया है। कोरोना वायरस के खतरों से निपटने के लिए देशभर में पूरी तरह से चौथे चरण का लॉकडाउन है। ऐसे में आर्थिक और व्यावसायिक गतिविधियां ठप हो गई हैं। जिसको देखते हुए इसी क्रम में रायबरेली जनपद के युवा भाजपा नेता अतुल सिंह द्वारा गरीब और जरूरतमंद कामगारों को प्रथम चरण से लेकर चौथे चरण के लाक डाउन तक अनवरत खाद्य सामग्री वितरण का काम अपने समर्थकों द्वारा घर घर जाकर करवा रहे हैं।
आपको बता दें कि, कोरोना वायरस के कारण लाक डाउन से प्रभावित जरुरतमंदो के सेवा अभियान के तहत भाजपा नेता अतुल सिंह ने अपने समर्थक युवा नेता दीपू सिंह व वरिष्ठ नेता रामदत्त पान्डेय के हांथो ऊंचाहार विधानसभा के जगतपुर ब्लाक के जिगना, पूरे बैसन, पूरे जसवंत, सुदामा पुर, नया पुरवा, गुलाब का पुरवा, मनोहर गर्वी, ककोरन के जरुरतमंदों को खाद्द सामग्री (राशन) वितरण कराया।
गरीबों में खाद्य सामग्री वितरण के उपरांत दीपू सिंह ने कहा कि, अतुल सिंह लगातार राशन सामग्री, लंच पैकेट आदि वितरण करवा रहे हैं। उन्होंने कहा कि, गरीबों की सेवा ही सबसे बड़ी पूजा है। वहीं रामदत्त पान्डेय ने कहा कि, अतुल सिंह लगातार गरीबो की सेवा कर रहे हैं, सभी गरीब परिवारों को आवश्यक सामग्री की व्यवस्था अतुल सिंह द्वारा निरंतर करवाई जा रही है।
इस अवसर पर अमन सिंह, अभय सिंह, अनुज अवस्थी, श्याम तिवारी, प्रमोद पटेल, भूपेंद्र सिंह, शिव कुमार मौर्या, अनुराग सिंह, राजेश तिवारी, शिवम सिंह, नीरज प्रजापति, रमादीन रैदास आदि लोग उपस्थित रहे।

0 टिप्पणियाँ