◆सदर विधायिका अदिति सिंह की छोटी बहन दिव्यांशी सिंह ने कोरोना फाइटर्स पत्रकारों को किया सम्मानित
◆अपनी जान हथेली पर रखकर कर रहे रिपोर्टिंग
◆पत्रकार ! गरीब,असहाय एवं लॉकडाउन प्रभावितों की शासन तक पहुंचा रहे आवाज
◆रजनीकांत अवस्थी
◆शिवगढ़/रायबरेली: शिवगढ़ क्षेत्र के दरियावगंज में पूर्व सदर विधायक अखिलेश सिंह की छोटी पुत्री एवं वर्तमान सदर विधायिका अदिति सिंह की छोटी बहन दिव्यांशी सिंह ने शिवगढ़ क्षेत्र के कोरोना फाइटर्स पत्रकार बृजेश कुमार शुक्ला, अनन्त सिंह, रामजी जायसवाल, बृजेंद्र कुमार पांडेय, अंगद राही को सैनिटाइजर एवं सुरक्षा कवच के रूप में गमछा देकर सम्मानित किया। वहीं पूर्व सदर विधायक अखिलेश सिंह के करीबी माने जाने वाले नंगू सिंह उर्फ रणविजय सिंह, बलबीर सिंह ने पत्रकारों को माला पहनाकर सम्मानित किया।
आपको बता दें कि, वैश्विक महामारी का रूप ले चुके कोरोना वायरस कोविड-19 के संक्रमण से समूचा विश्व दहल उठा है। समूचे विश्व में मौत का तांडव दिखाई दे रहा है, कोरोना वायरस अब तक लाखों लोगों को मौत की नींद सुला चुका है। जहां हर किसी में कोरोना वायरस का खौफ दिखाई दे रहा है। वहीं कोरोना फाइटर्स डॉक्टर, पुलिस, पत्रकार, सफाई कर्मी अपनी जान की परवाह किए बगैर कर्तव्य पथ पर अडिग रहकर पूरी निष्ठा और ईमानदारी के साथ अपना फर्ज निभाते हुए कोरोना के विरुद्ध जंग लड़ रहे हैं। अपनी जान हथेली पर रखकर पत्रकारिता कर रहे कोरोना फाइटर्स पत्रकार लॉकडाउन का पालन करते हुए विभिन्न माध्यमों से लोगों तक पल-पल की अपडेट एवं सूचनाएं पहुंचा रहे हैं।
दिव्यांशी सिंह ने कहा कि, कोरोना के इस संक्रमण काल में भी पत्रकार साथी अपनी जान की परवाह किए बगैर लोगों को हर खबर से रूबरू करा रहे हैं। लॉकडाउन प्रभावितों, किसानों, मजदूरों एवं असहायों की आवाज शासन प्रशासन तक पहुंचा रहे हैं। पत्रकार साथी अपनी लेखनी के माध्यम से लगातार लोगों को कोरोना महामारी के प्रति सचेत कर रहे हैं। जिसके लिए पत्रकार साथियों की जितनी सराहना की जाए कम है।
इस मौके पर जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधि सत्येंद्र सिंह उर्फ शशी भदौरिया, हनुमान सिंह, राम बहादुर सिंह, रामकिशोर मौर्य, राजेंद्र भदौरिया, राजकरन पासी, राजेंद्र सिंह, राहुल द्विवेदी, अशोक वर्मा, धर्मेंद्र कुमार, पप्पू सिंह सहित लोग मौजूद रहे।

0 टिप्पणियाँ