देश और दुनिया के विकास में श्रमिकों ने निभाई महत्वपूर्ण भूमिका-दिव्यांशी सिंह।। Raebareli news ।।

◆अंतरराष्ट्रीय मजदूर दिवस पर सदर विधायिका अदिति सिंह की छोटी बहन दिव्यांशी सिंह ने श्रमिकों एवं जरूरतमंदों को बांटी राशन किटें
◆सदर विधायिका अदिति सिंह की ओर से शिवगढ़ में पहले भी बांटी जा चुकी हैं 200 राशन किटे
◆रजनीकांत अवस्थी
◆शिवगढ़/रायबरेली: अंतरराष्ट्रीय मजदूर दिवस के अवसर पर पूर्व सदर विधायक अखिलेश सिंह की छोटी पुत्री एवं वर्तमान सदर विधायिका अदिति सिंह की छोटी बहन दिव्यांशी सिंह ने शिवगढ़ क्षेत्र के दरियावगंज में सोशल डिस्टेंसिंग को ध्यान में रखते हुए सदर विधायिका अदिति सिंह व पूर्व सदर विधायक अखिलेश सिंह के करीबी माने जाने वाले बलबीर सिंह, रणविजय सिंह की ओर से 5 दर्जन से अधिक दिहाड़ी मजदूरों,भट्ठा श्रमिकों एवं गरीब,असहाय, जरूरतमंदों को राशन सामग्री बांटकर मानवता की सच्ची मिसाल पेश की है। जबकि इससे पूर्व अदिति सिंह की ओर से शिवगढ़ क्षेत्र की विभिन्न ग्राम पंचायतों में 200 राशन किटे वितरित की जा चुकी हैं। दिव्यांशी सिंह ने कहा कि, श्रमिक दिवस उन लोगों के नाम समर्पित है जिन्‍होंने अपने खून पसीने से देश और दुनिया के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। किसी भी देश, समाज, संस्था और उद्योग में मजदूरों, कामगारों और मेहनतकशों का योगदान अतुलनीय है।
      आपको बताते हैं कि, पूर्व सदर विधायक सिंह और उनके परिवार का शिवगढ़ क्षेत्र से बहुत पुराना नाता रहा है। जिले में हमेशा चर्चा में रहने वाली सदर विधायिका अदिति सिंह व उनकी छोटी बहन दिव्यांशी सिंह अपने पिता के पग चिन्हों पर चलते हुए लोगों से अपना नाता ताजा करने में जुटी हुई हैं। कोरोना वायरस कोविड-19 के संक्रमण काल के दौरान विषम परिस्थितियां होते हुए भी सदर विधायिका अदिति सिंह ने जिले में सबसे पहले लोगों की मदद के लिए हाथ बढ़ाएं।
      पत्रकारों द्वारा सवाल पूछे जाने पर दिव्यांशी सिंह ने कहा कि, कोरोना महामारी को लेकर देश में घोषित लॉकडाउन से प्रभावित जरूरतमंदों की भूख मिटाने के लिए सदर विधायिका सिंह द्वारा रायबरेली शहर में 8 रसोईया चलाई गई। जिन्हें रायबरेली शहर के हॉटस्पॉट घोषित होने पर बंद कर दिया गया और पूरे शहर में अभियान चलाकर जरूरतमंदों को राहत सामग्री पहुंचाने का कार्य किया गया। दिव्यांशी सिंह ने बताया कि अमावां और राही ब्लॉक में मास्क और राशन किटें बांटी जा रही है। इसके साथ ही पांचों विधानसभाओं में जितना हो सकता है किया जा रहा है। हम चाहते हैं कि पिताजी ने जितना पुण्य का काम किया है उसे आगे भी जारी रखें। जिनके पग चिन्हों पर चलते हुए एनजीओ के माध्यम से समूचे जनपद में नि:शुल्क नेत्र शिविरों का आयोजन किया गया, साथ ही नि:शुल्क नजर के चश्मे और जरूरतमंदों को कम्बल वितरित किए गए। 
     दिव्यांशी सिंह ने कहा कि, उनका और उनकी दीदी अदिति सिंह का संकल्प है कि जनपद में कोई भी व्यक्ति भूखा ना सोए, जिसके लिए हर स्तर पर मदद करने की कोशिश की जा रही है। इस मौके पर जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधि सत्येंद्र सिंह उर्फ शशी भदौरिया, बलवीर सिंह, नंगू सिंह उर्फ रणविजय सिंह, हनुमान सिंह, राम बहादुर सिंह, रामकिशोर मौर्या, राजेंद्र सिंह, राजकरन पासी, राहुल द्विवेदी, अशोक वर्मा, धर्मेंद्र, पप्पू सिंह सहित लोग मौजूद रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ