शिव मंदिर में घंटा चुराने गए युवक को ग्रामीणों ने पकड़कर किया पुलिस के हवाले, पूछ-ताछ में जुटी पुलिस।। Raebareli news ।।

रजनीकान्त अवस्थी 
महराजगंज/रायबरेली: क्षेत्र के कुसढ़ी सागरपुर गांव में बीती रात एक मकान के पास बने शिव मंदिर से घंटा चुराने के प्रयास में एक चोर को गांव वालों ने मौके से पकड़ लिया और उसकी जमकर धुनाई करते हुए पुलिस के हवाले कर दिया। अंधेरे का फायदा उठाकर चोर के दो  अन्य  साथी भाग निकले। पुलिस पकड़े गए युवक को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।
      आपको बता दें कि, गांव निवासी अधिवक्ता देवी प्रसाद पांडेय के मकान के पास उनके ही परिवाार का बनवाया शिव मंदिर मौजूद है। बीती रात लगभग 12:00 बजे अचानक मंदिर से घंटे के बजने की आवाज सुनकर अधिवक्ता व उनके परिजन मंदिर पर पहुंचे तो उन्हें शंका हुई कि, मंदिर में कोई घुसा है। उन्होंने मंदिर की कुंडी बाहर से बंद कर आसपास के लोगों को बुला लिया और फिर किवाड़ खोल कर उसमें बैठे युवक को बाहर निकाला और पूछताछ करने लगे।
     इसी क्रम में अधिवक्ता ने डायल 112 पुलिस को सूचना दी बताते हैं कि, पुलिस ने कहा यह कोरोनावायरस का मरीज भी हो सकता है। इससे पहले अस्पताल पहुंचाया जाए, जहां इसकी जांच होने के बाद अग्रिम कार्रवाई की जाएगी। ग्रामीण उसे लेकर सीएचसी गए, जहां डॉक्टरों ने उसे संक्रमित ना बताते हुए पुलिस के हवाले कर दिया।
     पुलिस उससे पूछताछ कर रही है, पुलिस के मुताबिक  युवक अपने आपको बाराबंकी जिले के असंद्रा थाना क्षेत्र का रहने वाला बताता है। लेकिन कभी वह अपने को अखिलेश तो कभी गोविंद बताता है। पुलिस पूछताछ कर रही है।
     वहीं गांव के लोगों का कहना है कि, मौके पर अभियुक्त के साथ मौजूद दो अन्य लोग अंधेरे का फायदा उठाकर भाग निकले।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ