◆पुलिस ने फ्लैग मार्च निकालकर लोगों से की, घरों में रहने की अपील
◆कोतवाल अरुण कुमार सिंह और थानाध्यक्ष राकेश सिंह की कार्यशैली की हो रही सराहना
◆रजनीकांत अवस्थी
◆महराजगंज/शिवगढ़/रायबरेली: रायबरेली जनपद का नाम रेड जोन सूची में शामिल होने से महराजगंज व शिवगढ़ थाने की पुलिस अब पहले से ज्यादा अलर्ट हो गई है। महराजगंज और शिवगढ़ पुलिस अब पूरी सख्ती से लॉकडाउन का पालन कराएगी। लॉकडाउन के अनुपालन के मामले में जिले में सर्वाधिक चर्चा में रहने वाले महाराजगंज कोतवाल अरुण कुमार सिंह और शिवगढ़ थानाध्यक्ष राकेश सिंह के नेतृत्व में पूरे महराजगंज कस्बे में तथा शिवगढ़ पुलिस ने भवानीगढ़ चौराहे से फ्लैग मार्च निकालकर भवानीगढ़, दामोदर खेड़ा सहित शिवगढ़ कस्बे का भ्रमण किया।
आपको बता दें कि, इस दौरान महाराजगंज कोतवाल अरुण कुमार सिंह ने कस्बे वासियों के साथ साथ क्षेत्रवासियों से व शिवगढ़ पुलिस ने सभी से घरों में रहकर लॉकडाउन का पालन करने की अपील करती नजर आई।
विदित हो कि, रायबरेली में कुल 44 कोरोना पॉजिटिव मरीज मिलने के चलते रायबरेली को रेड जोन घोषित किया गया है। गौरतलब हो कि, कोरोना वायरस कोविड-19 के संक्रमण को रोकने के लिए देश में 24 मार्च से लगातार लॉकडाउन चल रहा है। तीसरे चरण में लॉकडाउन की अवधि 3 मई से बढ़ाकर 17 मई कर दी गई है। ताकि कोरोना वायरस की चेन को तोड़ा जा सके। इसी क्रम में महराजगंज और शिवगढ़ पुलिस शुरू से ही कोतवाल अरुण कुमार सिंह तथा थानाध्यक्ष राकेश सिंह से प्रेरणा लेकर लॉकडाउन का अनुपालन कराने के साथ ही देवदूत बनकर लॉकडाउन प्रभावितों एवं जरूरतमंदों की हर सम्भव मदद कर रही है।
यही कारण है कि, जब कोरोना फाइटर्स बनी देवदूत खाकी दोनों थाना क्षेत्रों के अंतर्गत फ्लैग मार्च पर निकली तो जगह-जगह लोग पुलिस पर पुष्प वर्षा कर पुलिस के प्रति आभार प्रकट करते नजर आए। अपने कर्तव्य पथ पर अडिग रहकर दिन-रात लोगों को सुरक्षा प्रदान कर रहे महाराजगंज कोतवाल अरुण कुमार सिंह और शिवगढ़ थाना अध्यक्ष राकेश सिंह के जज्बे को हर कोई सैल्यूट कर रहा है। लोग महाराजगंज कोतवाल अरुण कुमार सिंह व शिवगढ़ थाना अध्यक्ष राकेश सिंह के कार्यशैली की जमकर सराहना कर रहे हैं।

0 टिप्पणियाँ