प्रशासन आमन्त्रित करता है आन्दोलन-ओ0पी0 यादव।। Raebareli news ।।

जनता की आवाज के सामने नतमस्तक हुआ पुलिस प्रशासन
राष्ट्रीय पासी सेना के अध्यक्ष संजय पासी की मिल एरिया थाने में दर्ज हुई प्राथमिकी
सी.ओ. सिटी द्वारा रिपोर्ट की कापी देने पर स्थगित किया गया धरना
मान्नीय सुप्रीम कोर्ट के आदेशानुसार पहले गिरिफ्तारी फिर होगी विवेचना
रजनीकांत अवस्थी
रायबरेली: सेन्ट्रल बार एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष पूर्व डीजीसी (फौ.) एवं प्रान्तीय सपा नेता ओ.पी. यादव ने कहा कि, जिला प्रशासन अपने कर्तव्यों का निर्वहन समय से नहीं करता है, जिससे जनता के मन में आक्रोश उत्पन्न होना स्वाभाविक है।  ऐसा करके प्रशासन स्वयं आन्दोलन को आमन्त्रित करता है।  
     आपको बता दें कि, राष्ट्रीय पासी सेना के अध्यक्ष संजय पासी के ऊपर 16 जून 2020 को तोमर कान्स्ट्रक्शन कम्पनी के इशारे पर दीपक वर्मा ने पिस्टल से गोली चलाकर जानलेवा हमला किया।  थाना मिल एरिया के प्रभारी निरीक्षक ने 17 जून 2020 को मुकदमा लिखने के बजाय फरियादी को थाने से भगा दिया। लगातार जनता के दबाव के कारण पुलिस प्रशासन नतमस्तक हुआ और 25 जून 2020 की सुबह में मुकदमा पंजीकृत किया गया।  दीपक वर्मा के विरूद्ध धारा-307/504 आई.पी.सी. व 3(2)(ट)एस.सी.एस.टी. एक्ट में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।  सी.ओ. सिटी ने रिपोर्ट की कापी आन्दोलनकारियों को धरनास्थल शहीद चैक पर सौंपी, इसके बाद धरना स्थगित किया गया।
        सर्वोच्च न्यायालय का स्पष्ट आदेश है कि, एस.सी.एस.टी. एक्ट में पहले अभियुक्त की गिरिफ्तारी की जायेगी, उसके बाद विवेचना की जायेगी। श्री यादव ने कहा कि, उन्हें आशा ही नहीं पूर्ण विश्वास है कि, सी.ओ. सिटी विवेचक शीघ्र ही दीपक वर्मा की गिरिफ्तारी सुनिश्चित करेंगे। पुलसिया शैली के अनुसार पूर्व की तरह हीला-हवाली नहीं करेंगे। अभियुक्त दीपक वर्मा की शीघ्र गिरिफ्तारी न हुई तो जनता के मन में एक नया आन्दोलन अंकुरित होगा, जिसकी जिम्मेदारी शासन-प्रशासन की होगी। 
    आन्दोलनकारियों में मुख्य रूप से गंगा प्रसाद पासी, राम किशन पासी, इन्द्रपाल पासी, जय सिंह, रोहित कुमार चैधरी, धीरज कुमार पासी, देशराज पासी, अनुज कुमार रावत, राजेश कुरील, आलोक कुमार, कमलेश चैधरी, पवन धाकड़, शुभम पासी, डा0 सुशील पासी, डा0 प्रशान्त पासी, दिनेश पासी, हनुमान पासी, नीरज पासी, संजय पासी सलोन, बृजेश पासी, राम अधार पासी, राजाराम पासी प्रधान, राम समुझ पासी प्रधान, दुक्खी पासी, रज्जन पासी, गुड्डन, विजय लक्ष्मी, राम कुमारी, आशा पासी, सुनीता पासी, रीता देवी पासी, श्याम नरायन पासी, राकेश पासी, बलिकरन पासी, गणेश पासी, संजय लोधी, किशन यादव, राजकमल पासी, अनिल पासी, सोनू पासी, रमेश राजवंशी, ज्ञान शंकर तिवारी, अजय पासी, राजेश श्रीवास्तव, सियाराम पासी, ओम प्रकाश पाण्डेय, राजू पासी, अजीत पासी, अखिलेश पासी, दिनेश पासी, शंकर पासी, शीतलादीन मैनेजर, सर्वेश पासी, विमलेश पासी, सचिन पासी, चेला पासी, सजन पासी, धर्मेन्द्र यादव, रामकरन पासी आदि सैकड़ों की संख्या में महिलायें पुरूष उपस्थित रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ