मां विंध्यवासिनी परिसर में 21 को होगी कीर्तन की गूंज, परिवहन विभाग में एकादशी को गूंजा मंत्र

मिर्जापुर। मां विंध्यवासिनी का दर्शन सर्वसुलभ कराने की बयार बहने लगी है । विंध्य पण्डा समाज के हरकत में आने से मंदिर का पट झटपट खुलने के आसार दिख रहे हैं । इसके लिए पण्डा समाज एक्शन प्लान बनाने में जुटा दिख रहा है। आसार दिख रहे हैं कि 19 जून को इस एक्शन प्लान को DM को सौंपा जाएगा और उनके निर्णय की प्रतीक्षा एक  दो दिन की जाएंगी, क्योंकि पूर्व में प्रशासन ने कहा था कि एक्शन प्लान के अध्ययन तथा स्थलीय मुआयने में दो दिन लग सकते हैं ।
21 को सूर्यग्रहण के दिन- इस दिन पण्डा समाज मंदिर पर कीर्तन कर मां की स्तुति करेगा ताकि *सर्व मंगल माँगल्यै...* की स्थिति बनी रहे । इस अवधि में पण्डा समाज को उम्मीद है कि जनाकांक्षाओं को देखते हुए प्रशासन हरी झंडी का सिग्नल दे देगा । 5 सदस्यों की कमेटी व्यापक विमर्श कर 18 जून को कार्यकारिणी के पटल पर अपनी रिपोर्ट रख देगी ।
एकादशी को प्रकाशपुंज बनने की दी सलाह RTO ने
---
योगिनी एकादशी, 17 जून को परिवहन विभाग में RTO प्रशासन डॉ आर के विश्वकर्मा अपने अधीनस्थ अधिकारियों एवं कर्मचारियों से कहा कि अन्धकार से वही लड़ सकता है, जिसके पास विवेक रूपी प्रकाश विद्यमान है। यह हमेशा सकारात्मक कार्यों से स्वमेव जागृत हो जाता है।
    अवसर के अनुकूल उद्बोधन में पारंगत डॉ विश्वकर्मा ने यह बात कार्यालय में 40KVA जेनरेटर के शुभारंभ के अवसर पर कहीं । वैदिक मंत्रों के पाठ के बीच हुए कार्यक्रम में डॉ विश्वकर्मा ने कहा कि ऊर्जा के संरक्षण का मतलब ऊर्जा का उत्पादन । पूजन कार्य आचार्य पं जगदीश द्विवेदी तथा राजन द्विवेदी ने सम्पन्न कराया। इस अवसर पर शासन से स्वीकृति मिलने के 9वें दिन किर्लोस्कर कम्पनी के जेनरेटर की स्थापना में रुचि लेने के लिए प्रधान सहायक श्री कृपाकर द्विवेदी की सराहना की गई । इस अवसर पर ARTO श्री रविकांत शुक्ल एवं सलिल पांडेय ने भी विचार व्यक्त किए । संचालन कर्मचारी नेता श्री लवकुमार ने किया। इस अवसर पर RI पुष्पेंद्र सिंह एवं श्री ओपी सिंह, प्रभाकर द्विवेदी, अनुज श्रीवास्तव, कृष्ण कुमार सिंह, महेंद्र सोनकर आदि उपस्थित थे ।
                   सलिल पांडेय, मिर्जापुर ।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ