भारतीय जनता पार्टी के पदाधिकारियों द्वारा परिवार संपर्क अभियान जारी।। Raebareli news ।।

रजनीकांत अवस्थी
महराजगंज/रायबरेली: बछरावां कस्बे के शांति नगर मोहल्ले में भारतीय जनता पार्टी के पदाधिकारियों द्वारा आयोजित परिवार संपर्क अभियान के तहत बछरावां कस्बे में ही नही अपितु पूरे विधानसभा में यह अभियान बृहद रूप से चलाया जा रहा है।
     आपको बता दें कि, इसी क्रम में 17 जून 2020 दिन बुधवार को बछरावां के शांति नगर मोहल्ले में वरिष्ठ भाजपा नेता दिलीप यादव व वरिष्ठ भाजपा अनुराग पांडेय ने घर-घर जाकर लोगों से संपर्क कर केंद्र सरकार की उपलब्धियों पर आधारित पत्रक वितरित किए, और लोगों को मास्क बांटे। 
     आपको यह भी बता दें कि, भाजपा प्रदेश नेतृत्व के निर्देशन पर परिवार संपर्क अभियान की शुरुआत की गई है। इस अभियान के तहत हर बूथ पर बूथ अध्यक्ष सहित एक वरिष्ठ कार्यकर्ता, जनप्रतिनिधि या प्रदेश व राष्ट्रीय परिषद के सदस्य लगाए गए हैं।
      इस अभियान के दौरान हर बूथ पर 100 परिवारों से संपर्क का लक्ष्य रखा गया है। बछरावां विधानसभा में इस अभियान की शुरुआत विधायक राम नरेश रावत के द्वारा की गई है। इस दौरान भाजपा के वरिष्ठ नेता दिलीप यादव ने संपर्कित परिवारों को मास्क, सैनिटाइजर, हाथ धोने के लिए साबुन इत्यादि के साथ मोदी सरकार के दूसरे कार्यकाल के सफल प्रथम वर्ष की उपलब्धियों की जानकारी के पत्रक भी बांटे। साथ ही इस कोरोना काल में कैसे अपनी रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाई जाए। सोशल डिस्टेंसिंग आदि विषयों के संबंध में भी लोगों को जागरूक किया।
    इस मौके पर पूर्व मंडल अध्यक्ष हरे कृष्ण पांडेय, गुरुजी, सुरेंद्र चौधरी, राजकुमार गुप्ता, मनीष गुप्ता, आसू नेता आदि उपस्थित रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ