शुभम बाजपेयी
कानपुर: 17 जून 2020 दिन बुधवार को रावतपुर गाँव रामलला रोड तिराहे पर निकट चौधरी मेडिकल स्टोर के पास रामलला क्षेत्र के हिन्दू युवा वाहिनी भारत के सदस्यों द्वारा जरूरतमंदों को मास्क वितरण किया गया व कोरोना के कहर को देखते हुए लोगो को कोरोना से बचने की सावधानियों के बारे में लोगों को जागरुक भी किया गया।
आपको बता दें कि, इस मौके पर उपस्थित संगठन मंत्री सूरज पाल ने इस संवाददाता को बताया कि, कोरोना वायरस से बचाव के लिए जागरूकता ही इसका इलाज है। हम साफ-सफाई पर पूरा ध्यान रखें और इसके साथ ही पूरी सतर्कता बरतें, तभी कोरोना से लड़ाई लड़ सकेंगे। श्री पाल मास्क वितरण कर लोगों को जागरूक कर रहे थे। उन्होंने हमारे संवाददाता को बताया कि, कोरोना वायरस से बचने के लिए सभी व्यक्तियों को मास्क अवश्य पहनना चाहिए। इसलिए उन्होंने मास्क लगाओ जागरूकता अभियान चलाया है। उन्होंने आगे कहा कि, कोरोना जैसी महामारी से लड़ने के लिए घबराने या डरने की जरूरत नहीं है।
बल्कि इससे लड़ने की आवश्यकता है। उन्होंने पैदल चल रहे वह दो पहिया वाहन तथा चार पहिया वाहन पर चल रहे लोगों को रोककर समझाया कि, आप लोग निश्चित रूप से मास्क पहनें और साफ-सफाई पर ध्यान दें।
इस मौके पर पवन जोशी, सिद्धार्थ तिवारी, संदीप कुमार, आदर्श त्रिपाठी, यश वर्मा, अमन जोशी, अंकित गुप्ता महोबा वाले, शुभम बाजपेई आदि लोग उपस्थित रहे।

0 टिप्पणियाँ