महराजगंज कोतवाली पुलिस ने किया धमाका।। Raebareli news ।।


 पकड़े तीनों चोरो से बरामद किया लाखों रुपए की नगदी चोरी गए सोने चांदी के जेवरात और कीमती मोबाइल फोन
रजनीकांत अवस्थी
महराजगंज/रायबरेली: महराजगंज कोतवाली पुलिस ने एक बड़ी कामयाबी हासिल करते हुए विगत 2 अप्रैल की रात नवोदय चौराहे पर एक किराना व्यवसाई के घर पर हुई सनसनीखेज चोरी का खुलासा करते हुए तीन अभियुक्तों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से डेढ़ लाख रुपए नगद और जेवरात तथा तीन मोबाइल सेट बरामद किए हैं।
     आपको बता दे कि, संपूर्ण लॉक डाउन के दौरान विगत 1 अप्रैल 2020 की रात्रि में नवोदय चौराहे पर किराने की दुकान करने वाले ओमप्रकाश वैश्य पुत्र रामलखन के घर चोरी हुई थी। जिसमें अज्ञात चोरों द्वारा वादी के दो मंजिले मकान में आंगन के नीचे लगे जाल से कूदकर बेडरूम में रखें लाखों रुपए एवं ओमप्रकाश की पत्नी के सोने चांदी के जेवरात और मोबाइल फोन चुरा कर चलते बने थे।
    मामले की सूचना ओमप्रकाश ने कोतवाली पुलिस को सुबह 2 तारीख को थाने में जाकर दी थी। कोतवाल अरुण कुमार सिंह ने प्रथम सूचना अंकित कर इस घटना को चुनौती मानते हुए पतारसी और सुरागरसी के लिए मुखबिरों का काजल फैला दिया था। इसी दरमियान कोतवाल द्वारा बिछाए गए जाल में तीन बड़ी मछलियां फसी जिसमें मुख्य अभियुक्त कस्बा महराजगंज के वार्ड नंबर 10 जाकिर हुसैन नगर का रहने वाला इसराइल पुत्र मोहर्रम अली पुलिस की गिरफ्त में आ गया।
     पुलिस द्वारा पूछताछ करने पर उसने चोरी की घटना का खुलासा कर दिया कि, यह घटना उसने अपने साथी कस्बे के ही रहने वाले वार्ड नंबर 4 रुद्रनगर के अब्बास पुत्र मोहम्मद इस्लाम उर्फ पप्पू के साथ मिलकर घटना को अंजाम दिया था।
    पुलिस के मुताबिक इजराइल के पास से एक लाख रूपय नगद, एक मोबाइल रेडमी नोट तथा एक आदत मोबाइल सैमसंग काला कीपैड बरामद हुआ। तो दूसरे अभियुक्त अब्बास पुत्र मोहम्मद इस्लाम के कब्जे से 50 हजार रुपये नगद एक आदत मोबाइल एमटेक हीरोस स्मार्ट और एक दूसरा मोबाइल सैमसंग काला कीपैड बरामद हुआ।
    अभियुक्तों से पूछताछ में पुलिस को जानकारी मिली कि, दोनों अभियुक्तों ने जेवरात चुराकर इमरान पुत्र यूनुस निवासी बावन बुजुर्ग बल्ला के यहां जाकर बेच दिया था। पुलिस ने इमरान को जब पकड़ा, तो उसके कब्जे से एक जोड़ी कान का झाला सोने का, एक आदत चैन सोने की और एक अंगूठी बरामद हुई।
   पुलिस द्वारा पूछताछ के दौरान दोनों चोरों ने यह भी स्वीकार किया कि, उन्होंने तन्मय तिवारी पुत्र सतीश तिवारी निवासी थाना संग्रामगढ़ जनपद प्रतापगढ़ जो यहां कस्बे में किराए के मकान में रहते थे। इनके घरों में भी विगत 7 जून 2020 को 15 हजार रुपए तथा उनके रिश्तेदार के यहां से पर्स में रखा 12 सौ रुपए व लावा का मोबाइल चुरा लिया था। पुलिस ने तीनों अभियुक्तों को गिरफ्तार कर माल बरामद करते हुए जेल भेज दिया है। 
     इससे चारों तरफ पुलिस की वाह-वाह हो रही है। प्रभारी निरीक्षक अरुण कुमार सिंह के नेतृत्व में उपनिरीक्षक जमुना प्रसाद तिवारी, उपनिरीक्षक विभाकर शुक्ला, आरक्षी मनोज यादव, विनय यादव, महिला आरक्षी उर्वशी के अलावा होमगार्ड रामप्रताप की भूमिका सराहनीय रही है। कस्बे के रहने वाले लोगों सहित आसपास क्षेत्र के लोगों ने पुलिस की इस कार्यवाही का स्वागत किया है।
     आपको याद रहे कि, मुख्य अभियुक्त इजराइल शातिर किस्म का चोर है, और वह अक्सर चोरी-छिपे आकर बड़ी बड़ी वारदातों को अंजाम देकर भाग जाता था। लेकिन पुलिस ने जिस सक्रियता के साथ शातिर चोर को उसके सहयोगियों के साथ गिरफ्तार कर जेल भेजा है। इससे यह आशा जताई जाती है कि, कस्बे के आसपास के क्षेत्रों में चोरी की घटनाओं पर लगाम लग सकेगा।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ