कोतवाली प्रभारी अरुण कुमार सिंह ने पूरे विधि विधान से बंदर का किया गया अंतिम संस्कार।। Raebareli news ।।

रजनीकांत अवस्थी
महराजगंज/रायबरेली: कोतवाली परिसर में एक बंदर की अचानक हुई मौत के बाद पुलिसकर्मियों ने गहरा शोक जताया। इसके बाद उसके शव को पूरे सम्मान के साथ हनुमानगढ़ी मंदिर परिसर में ले जाकर विधि विधान के मुताबिक अंतिम संस्कार कर दिया गया है। इस मौके पर कोतवाल अरुण कुमार सिंह पुलिसकर्मियों सहित वहीं दूसरी ओर जिला पंचायत सदस्य प्रभात साहू अपने सहयोगियों के साथ मौजूद रहे। सब ने मिलकर दिवंगत वानर देव को अंतिम विदाई दी।
     आपको बता दें कि महराजगंज कस्बे में लाल रंग के बंदरों की काफी तादात है। यह बंदर दिनभर कस्बे में उछल कूद मचाने के बाद रात को बंदरों का समूह कोतवाली परिसर के अलावा उप डाकघर और ब्लॉक में बसेरा लेते हैं। आज सुबह कोतवाली परिसर में एक बुजुर्ग बंदर मृत अवस्था में पाया गया। क्योंकि आज मंगलवार का दिन भी है।
      कोतवाल अरुण कुमार सिंह ने पुलिसकर्मियों से विचार विमर्श कर बंदर के शव को हनुमानगढ़ी मंदिर परिसर में भिजवाया और वहां पहुंचकर नगर पंचायत कर्मचारियों के साथ बाकायदे कब्र खोदवाकर उसको समाधि दे दी गई। इस दौरान विद्वान पंडितों ने वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ अंतिम क्रिया संपन्न कराया।
     ज्ञात हो कि, संपूर्ण लॉकडाउन के दौरान बंदरों को भी खाने के लाले पड़ गए थे। लेकिन कोतवाल अरुण कुमार सिंह ने सदासयता दिखाते हुए मेस में अतिरिक्त रोटियां बनवा कर बंदरों को खिलाते रहे हैं। इस बात की पूरे क्षेत्र में चर्चा भी रही कि, कोतवाल जहां गरीबों और निराश्रितों को भोजन पैकेट बनवा कर बटवा थे। वही बंदरों, पशु, पक्षियों की भी चिंता करते थे।
     इस अवसर पर जिला पंचायत सदस्य प्रभात साहू, दरोगा पंकज राज शरद, दीवान नरेंद्र कुमार वर्मा सहित नगर पंचायत और पुलिसकर्मी मौके पर मौजूद रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ