भाजपा परिवार सम्पर्क अभियान के तहत भाजपा नेता अतुल सिंह ने घर घर जाकर गिनवाई योगी सरकार की उपलब्धियां।। Raebareli news ।।

रजनीकांत अवस्थी
ऊंचाहार/रायबरेली: भाजपा परिवार सम्पर्क अभियान के तहत भाजपा नेता अतुल सिंह ने ऊंचाहार विधानसभा के रोहनिया मण्डल के बूथ संख्या 119, 200, 201 में घर-घर मोदी सरकार के द्वारा एक वर्ष के कार्यों का पत्रक वितरित किया। 
     आपको बता दें कि, श्री सिंह ने इस मौके पर बोलते हुए कहा कि, कोरोना जैसी महामारी से बचने के लिए हम सभी को चेहरे पर मास्क, साफ सफाई व सोशल डिस्टेंसिंग का विशेष ध्यान रखना है। प्रधान-मंत्री किसान सम्मान निधि के द्वारा एक वर्ष मे लगभग 9.5 करोड़ से ज्यादा किसानों के खातों मे राशि जमा कराई गयी।गरीबों, किसानों व महिलाओं को सशक्त बनाना मोदी सरकार की प्राथमिकता रही है। धारा 370 को जम्मू कश्मीर से हटाकर अखंड भारत का सपना पूरा करने का काम देश के प्रधानमंत्री  नरेंद्र मोदी ने किया है। 
      श्री सिंह ने अपने संबोधन के दौरान आगे कहा कि, सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास के द्वारा मोदी सरकार सबको साथ लेकर चल रही है।योगी सरकार उत्तर प्रदेश में इस आपदा के समय पूरी तत्परता के साथ काम कर रही है। 
     इस अवसर पर प्रमुख रुप से भाजपा नेता डी0एन0पाठक, मण्डल अध्यक्ष ऊंचाहार शैलेन्द्र सिंह, रोहनिया मण्डल अध्यक्ष गुड्डू यादव, दीपू सिंह, विजय मिश्रा, विम्लेंद्र बाजपेयी, उदय सिंह,राम सिंह,राकेश यादव,रमेश सरोज, गोलू अग्रहरि, कपिल पाठक, अभिषेक सिंह, मनोज प्रजापति, पिन्तू रैदास, राजकुमार सिंह आदि बड़ी संख्या मे लोग उपस्थित रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ