प्रत्येक रक्तदाता को दिया गया हेलमेट और प्रशस्ति पत्र
जिंदगी अनमोल है इसे बचाना हम सबकी जिम्मेदारी एक रक्तदाता के द्वारा बचाई जाती है तीन जिंदगियां-विनोद दीक्षित
रजनीकांत अवस्थी मथुरा: विश्व रक्तदाता दिवस पर लाइफ केयर चैरिटेबल ब्लड बैंक हाईवे प्लाजा के सामने NH-2 मथुरा पर शिविर का आयोजन किया गया। जिसका शुभारंभ ब्रज यातायात एवं पर्यावरण जनजागरूकता समिति उत्तर प्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष विनोद दीक्षित ने फीता काटकर किया।
लगाए गए इस रक्तदान शिविर से मथुरा जनपद के सारे रिकॉर्ड टूटे, रक्तदान शिविर में उमड़े जनसैलाब से पहले दिन 104 यूनिट ब्लड देर शाम तक डोनेट किया गया। भीड़ को देखते हुए शिविर का आयोजन 1 दिन और बढ़ाया गया। रक्तदान शिविर में पहली बार बड़ी संख्या में देश की रक्षा करने वाले बीएसएफ के जवान हमारे सोल्जर, घरेलू महिलाएं, पुरुष, युवाओं के द्वारा विश्व रक्तदाता दिवस अपना रक्त देते हुए बड़े हर्ष उल्लास के साथ विश्व रक्तदाता दिवस मनाया गया।
ब्लड बैंक के निदेशक बृजेश शर्मा ने कहा कि, वे समाज को रक्तदान के लिए जागरूक करने के साथ-साथ समय-समय पर लोगों की मदद के लिए रक्तदान के शिविर का आयोजन करते रहते हैं। ब्लड बैंक के मैनेजिंग डायरेक्टर राजीव कुमार ने कहा है कि, वे रक्तदान करने वाले सभी रक्त दाताओं को प्रोत्साहन के रूप में मास्क और सुरक्षा के रूप में हेलमेट, सभी रक्त दाताओं को भेंट किए है। साथ ही अपनी ओर उन्होंने आए हुए लोगों से अपने परिवार की सुरक्षा का भी संदेश दिया, और यह भी बताया कि, रक्तदान कोई गलत नहीं हैं, बल्कि यह शरीर को स्वस्थ रखने में बहुत सहयोगी हैं।
ब्रज यातायात एवं पर्यावरण जन जागरूकता समिति के प्रदेश अध्यक्ष विनोद दीक्षित ने सभी रक्त दाताओं को संबोधित करते हुए कहा कि, आपकी जिंदगी अनमोल है। इसे बचाना हम सबकी जिम्मेदारी है। रक्तदान कभी ना कभी तीन ज़िन्दगियों को जीवन देने के उपयोग मे आता है। उन्होंने सभी से अनुरोध किया है कि, रक्तदान समय-समय पर करते रहे, और आप लोगों ने जीवन को वो माध्यम दिया है जो किसी के जीवन के लिए उपयोगी साबित होगा। इसके लिए सभी रक्त दाताओं को उन्होंने पुनः बधाई दी।
वहीं महिला प्रकोष्ठ की प्रदेश अध्यक्ष श्वेता शर्मा ने कहा कि, शिविर में अच्छी बात यह रही कि, घरेलू महिलाएं पहली बार बड़ी संख्या में रक्तदान करने के लिए निकली है यह उनके द्वारा चलाई गई संस्था की मुहिम का असर है।
शिविर में डॉक्टर अमरीश कुमार, डॉक्टर एस पी सिंह, धर्मेंद्र कुमार, राजकुमार तोमर, मंजू तोमर, शर्मा, गुलशन शर्मा, मंधू शर्मा, शिवानी चौधरी, नेहा उपाध्याय, सोनू शर्मा एडवोकेट, कुमारी सीमा, पूजा शर्मा, आचार्य विजेंद्र शर्मा, हरेंद्र चौधरी सोनल उपाध्याय मौजूद रहे।
जिंदगी अनमोल है इसे बचाना हम सबकी जिम्मेदारी एक रक्तदाता के द्वारा बचाई जाती है तीन जिंदगियां-विनोद दीक्षित
रजनीकांत अवस्थी मथुरा: विश्व रक्तदाता दिवस पर लाइफ केयर चैरिटेबल ब्लड बैंक हाईवे प्लाजा के सामने NH-2 मथुरा पर शिविर का आयोजन किया गया। जिसका शुभारंभ ब्रज यातायात एवं पर्यावरण जनजागरूकता समिति उत्तर प्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष विनोद दीक्षित ने फीता काटकर किया।
लगाए गए इस रक्तदान शिविर से मथुरा जनपद के सारे रिकॉर्ड टूटे, रक्तदान शिविर में उमड़े जनसैलाब से पहले दिन 104 यूनिट ब्लड देर शाम तक डोनेट किया गया। भीड़ को देखते हुए शिविर का आयोजन 1 दिन और बढ़ाया गया। रक्तदान शिविर में पहली बार बड़ी संख्या में देश की रक्षा करने वाले बीएसएफ के जवान हमारे सोल्जर, घरेलू महिलाएं, पुरुष, युवाओं के द्वारा विश्व रक्तदाता दिवस अपना रक्त देते हुए बड़े हर्ष उल्लास के साथ विश्व रक्तदाता दिवस मनाया गया।
आपको बता दें कि, पूरा देश इस समय कोरोना महामारी से जूझ रहा है। कोरोना महामारी ने भारत देश ही नहीं अपितु पूरे विश्व में भयावह स्थिति पैदा कर रखी है। बावजूद इसके सभी जाति धर्म संप्रदाय के युवाओं ने आयोजित किए गए इस रक्तदान शिविर में बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया और सबने मिलकर यूनिट का दान किया। मथुरा में लगाए गए रक्तदान शिविर में इस वार खास बात यह रही कि, संस्थाओ के द्वारा इसे न केवल रक्तदाता दिवस बल्कि एक त्यौहार के रूप मे मनाया गया, जिसमें संस्थाओं में ब्रज यातायात एवं पर्यावरण जन जागरूकता समिति उत्तर प्रदेश की तरफ से अध्यक्ष विनोद दीक्षित, प्रदेश महासचिव मोहन श्याम शर्मा, चंद्र मोहन दीक्षित, महिला प्रकोष्ठ प्रदेश अध्यक्ष श्वेता शर्मा, प्रदेश महासचिव रेखा शर्मा, मथुरा महानगर अध्यक्ष सुनीता उपाध्याय, अर्जुन पंडित शर्मा, व्यापार उद्योग मंडल से जितेंद्र प्रजापति और प्रदीप अरोड़ा पार्षद कृष्णा नगर, रक्तदान फाउंडेशन से अमृत गोयल और यतेंद्र फौजदार श्रीमद्भागवत ऑल समिति से अमित भारद्वाज फ्री करप्शन ऑफ इंडिया से नरेंद्र गुर्जर और राजकुमार बघेल, मां वैष्णो फाउंडेशन के अध्यक्ष बृजेश शर्मा, प्रदीप शर्मा, सत्यदेव शर्मा, राम पचौरी ने सहयोग किया।
क्योंकि ब्लड बैंक में खास बात ये देखने को मिली कि, यहां साफ सफाई और भी अन्य व्यवस्था जैसे मास्क, ग्लब्स, तथा अन्य सभी सुरक्षा का भी पुख्ता इंतजाम किए गए थे जो त्यौहार के रूप में बनाया गया। इसी उपलक्ष मे ब्लड बैंक को बहुत सुंदर तरीके से और खास सजाया गया है।ब्लड बैंक के निदेशक बृजेश शर्मा ने कहा कि, वे समाज को रक्तदान के लिए जागरूक करने के साथ-साथ समय-समय पर लोगों की मदद के लिए रक्तदान के शिविर का आयोजन करते रहते हैं। ब्लड बैंक के मैनेजिंग डायरेक्टर राजीव कुमार ने कहा है कि, वे रक्तदान करने वाले सभी रक्त दाताओं को प्रोत्साहन के रूप में मास्क और सुरक्षा के रूप में हेलमेट, सभी रक्त दाताओं को भेंट किए है। साथ ही अपनी ओर उन्होंने आए हुए लोगों से अपने परिवार की सुरक्षा का भी संदेश दिया, और यह भी बताया कि, रक्तदान कोई गलत नहीं हैं, बल्कि यह शरीर को स्वस्थ रखने में बहुत सहयोगी हैं।

0 टिप्पणियाँ