परिजनों की डांट से क्षुब्ध होकर किशोरी ने खाया जहर जिला अस्पताल रेफर।। Raebareli news ।।

रजनीकांत अवस्थी
महराजगंज/रायबरेली: परिजनों द्वारा डाटे जाने से क्षुब्ध एक 17 वर्षीय किशोरी ने गुस्से में आकर जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया। हालत बिगड़ने पर परिजन उसे लेकर सीएचसी आए। जहां हालत नाजुक देखते हुए डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार कर उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया है।
     आपको बता दें कि, कोतवाली क्षेत्र के नरई मजरे बावन बुजुर्ग बल्ला के रहने वाले सुखलाल की 17 वर्षीय पुत्री सरिता को परिजनों ने कोई गलती करने पर डांट फटकार दिया था। जिससे नाराज होकर सरिता ने घर में रखी कीटनाशक दवा की बोतल ही पीली।
      थोड़ी देर में जब उसकी हालत बिगड़ने लगी, तो परिजन उसे लेकर सीएचसी महराजगंज आए। जहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार कर उसकी हालत को नाजुक देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ