बाबा ब्रह्म देव के स्थान पर अनलॉक-1 का शतक पालन करते हुए आयोजित किया गया विशाल भंडारा।। Raebareli news ।।

बीके शुक्ला वरिष्ठ पत्रकार
शिवगढ़/रायबरेली: विकास खंड क्षेत्र की ग्रामपंचायत सरायक्षत्रधारी स्थित बाबा ब्रह्म देव स्थान सिंहपुर में सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए भंडारे का आयोजन किया गया।
       आपको बता दें कि, पूर्व प्रधान सराय छात्रधारी विष्णु कुमार गोस्वामी ने बताया कि, विगत 28 वर्षों से बाबा ब्रह्मदेव के स्थान पर भंडारा व मेले का आयोजन किया जाता है। कोरोना संक्रमण काल होने के कारण वर्तमान में भंडारे का आयोजन हुआ है। जिसमें सोशल डिस्टेंसिंग का पूरा ध्यान दिया गया है। जहां गोले बनवा कर उन्हीं में भक्तों को प्रसाद दिया जा रहा है।
     उन्होंने आगे बताया कि, विगत 28 वर्षों से अनवरत पूर्व प्रधान सराय छात्रधारी विष्णु कुमार गोस्वामी व भंडारा समिति के अध्यक्ष संतोष श्रीवास्तव के अगुवाई में विशाल भंडारे का आयोजन किया जाता है। जिसमें संपूर्ण ग्राम पंचायत के साथ साथ पड़ोसी पंचायत के लोग भी पूरा सहयोग प्रदान करते हैं। उसी परंपरा का निर्वहन करते हुए इस वर्ष लॉक डाउन व सोशल डिस्टेंसिंग का सतत पालन करवाते हुए भंडारे का आयोजन किया गया है।
     ग्राम पंचायत सिंहपुर निवासी राज नरेश चतुर्वेदी के द्वारा सुंदर कांड व भजन का आयोजन किया गया। इनमें श्री राम जानकी बैठे हैं। मेरे सीने में, सदा ना रहा है सदा ना रहेगा जमाना किसी का जैसे विभिन्न भजनों ने उपस्थित लोगों का मन मोह लिया।
      भंडारे में ज्ञान सिंह, ओम प्रकाश शुक्ला, संजीव चतुर्वेदी, राजनरेश चतुर्वेदी, सुरेश चतुर्वेदी, अनिल श्रीवास्तव,भानु श्रीवास्तव,  बद्रीप्रसाद श्रीवास्तव, अमर सिंह भदोरिया सहित दर्जनों लोग उपस्थित रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ