राष्ट्र के निर्माण में श्रमिकों की अहम भूमिका-रामनरेश रावत।। Raebareli news ।।

बीके शुक्ला वरिष्ठ पत्रकार
शिवगढ़/रायबरेली: श्रमिक हमारे राष्ट्र के निर्माता हैं। इनका सम्मान करना चाहिए और मैं प्रदेश व केंद्र की सरकार से श्रमिकों के मिलने वाले श्रमांस में बढ़ोतरी के लिए हर संभव प्रयास करूंगा। यह उद्गार बांदा बहराइच मार्ग स्थित ग्राम पंचायत पिपरी मे तालाब खुदाई के दौरान श्रमिकों के साथ फावड़ा चलाकर क्षेत्रीय विधायक राम नरेश रावत ने व्यक्त किए है।
      आपको बता दें कि, क्षेत्रीय विधायक राम नरेश रावत ने कहा कि, श्रमिकों को उचित सम्मान उचित स्थान देना उनका नैतिक कर्तव्य है। जिसका पालन प्रत्येक व्यक्ति को करना चाहिए। आज यदि राष्ट्र का निर्माण इतनी तेजी से हो रहा है, तो उसके पीछे श्रमिकों का बहुत बड़ा योगदान है। सुई से लेकर जहाज बनाने तक कहीं ना कहीं श्रमिकों का खून पसीना एक होता है, तभी कुछ बन कर तैयार होता है। 
     जहां एक तरफ फावड़ा चलाकर क्षेत्रीय विधायक राम नरेश रावत ने श्रमिकों का उत्साह वर्धन किया है। तो, वहीं उनके हित की बात करके श्रमिकों का मन भी जीतने का कार्य किया।
     वहीं कार्य कर रहे श्रमिकों ने मोदी योगी राम नरेश रावत जय कारे के नारे भी लगाए। इस अवसर पर वरिष्ठ भाजपा नेता राम प्रकाश अवस्थी, पूर्व मंडल अध्यक्ष राकेश बाबू तिवारी, ग्राम प्रधान अनुपमा तिवारी के पति पंडित नंदकिशोर तिवारी, ललित तिवारी, घनश्याम सिंह, रतीपाल रावत सहित दर्जनों लोग उपस्थित रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ