व्यापारियों पर लगाए गए मुकदमे वापस लिए जाएं-जगत अग्रवाल

व्यापारियों के सम्मान की रक्षा करें प्रशासन-मानवेंद्र पाण्डव
रजनीकांत अवस्थी
मथुरा: प्रशासन के द्वारा बाजारों को खोलने के संदर्भ में व्यापार संगठनों से मांगे गए सुझावों में राष्ट्रीय जन उद्योग व्यापार संगठन के द्वारा बाजारों को खोलने के केंद्र सरकार द्वारा जारी गाइडलाइंस पर अपने सुझाव व्यक्त किए है। 
     आपको बता दें कि, प्रशासन को दिए गए सुझाव के क्रम में बाजारों को खोलने का समय सरकार के द्वारा प्रातः 9:00 से रात्रि 9:00 तक का रखा गया है। जिसमें संगठन का यह सुझाव है कि, सुरक्षा की दृष्टि से बंद करने के समय को 9:00 की बजाए 7:00 बजे तक रखा जाए, जिससे कि, कई प्रकार के अपराधों से बचा जा सकेगा। क्योंकि इस समय बेरोजगारी की दर में काफी वृद्धि हुई है।    
      अराजक और असामाजिक तत्वों के द्वारा वारदातें लगातार की जा रही हैं। व्यापार देर तक खुलेंगे तो वारदात होने की संभावना अधिक रहेंगी। इसलिए शासन से अनुरोध किया है कि, व्यापारियों को अपने प्रतिष्ठान शाम 7:00 बजे तक बंद करने का निर्देश दें। वहीं आगे कहा गया है कि, जो व्यवसाय मंदिरों के ऊपर आधारित हैं उन व्यवसायों को मंदिरों के समयानुसार  तालमेल के साथ ही खोलने का निर्देश दिया जाए। जारी विज्ञप्ति में यह भी कहा गया है कि, वर्तमान समय अत्यधिक कठिनाइयों से भरा हुआ समय है। जिसमें ग्राहक की गलती के लिए केवल व्यापारी को दोषी या उत्तरदाई न ठहराया जाए।
      लाकडाउन के समय में व्यापारियों पर जो मुकदमे लगाए गए हैं, उन मुकदमों को वापस लिया जाएं तथा रेहडी़, पटरी और ढकेल वालों को सब्जी फल की दुकानें लगाने की भी अनुमति प्रदान करें, जिससे कि, उनके भी रोजगार चल सके और अपने परिवार का पालन पोषण कर सकें। ज्ञापन देने के समय राष्ट्रीय जन उद्योग व्यापार संगठन के प्रदेश वरिष्ठ महामंत्री जगत नारायण अग्रवाल, प्रदेश मंत्री मानवेंद्र सिंह पांडव, जिला मंत्री, रुस्तम सिंह लोधी, जिला अध्यक्ष आशुतोष गर्ग, राष्ट्रीय संगठन मंत्री गजेन्द्र कुमार शर्मा, राष्ट्रीय महामंत्री कल्पना गर्ग एवं अविनाश गर्ग वहीं वृंदावन से अमित उपस्थित रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ