प्रशांत शर्मा
डलमऊ/रायबरेली: डलमऊ कोतवाली क्षेत्र के पूरे जबर मजरे मीर-मीरानपुर निवासी पुष्पेंद्र कुमार पुत्र छोटेलाल उम्र लगभग 21 वर्ष पंजाब के फ़िरोजपुर जिले में भट्टे पर कार्य करने के लिए गया हुआ था। जहाँ उसके पिता भी काम करते थे। वहीं किसी बात को लेकर किसी से विवाद हुआ। जिसमें युवक की मौत हो गई है। जिसपर उसका शव शुक्रवार की सुबह पंजाब से उसके गांव पूरे जबर लाया गया, तो परिजनों में कोहराम मच गया।
आपको बता दें कि, युवक की मौत से पूरा गाँव शोक में डूब गया। मृतक अपने पीछे भाई बहन व माता पिता को छोड़कर चला गया। मृतक के आने की खबर पुलिस को हुई, तो डलमऊ कोतवाली प्रभारी भी मय फोर्स के साथ गांव पहुंचकर गमगीन परिजनों को समझाने बुझाने लगे।
कोरोना वायरस महामारी को देखते हुए पुलिस भी गम के माहौल में ज्यादा कुछ तो नही बोल सकी, लेकिन लोगो की भीड़ एकत्रित होने नही दी। पुलिस प्रशासन ने शव को अंतिम संस्कार करवाने के लिये शव को घाट किनारे भेजवा दिया था।
कोतवाली प्रभारी श्रीराम ने बताया कि, मामला पंजाब का है। वहाँ पर कार्यवाही की गई है। फिर भी जो सम्भव मदद होगी वह की जाएगी।

0 टिप्पणियाँ