मण्डल के सोनभद्र में निःशुल्क काढ़ा 30 हजार लोगों को दिया जाएगा
---
मिर्जापुर। कोरोना को लेकर नगर सहित पूरे जिले में खौफ का मामला गहराता जा रहा है। विभिन्न इलाकों में जहां लोग पाजीटिव आ रहे हैं, वहां लोग हॉटस्पॉट बनाने की मांग कर रहे हैं ।
बुधवार की रिपोर्ट- बुधवार, 22 जुलाई को स्वास्थ्य विभाग द्वारा कोरोना संबंधित रिपोर्ट में पॉजीटिव संख्या 2 दर्शाई गई है जबकि 20 पॉजीटिव का विवरण दिया गया है जिसमें 12 एंटीजेंट रिपोर्ट का उल्लेख है। इससे प्रथम दृष्टया भ्रम की स्थिति बनी लेकिन स्पष्ट किया गया कि 2 पॉजीटिव रिपोर्ट वाराणसी से RT-PCR मशीन से आई हैं जबकि 12 एंटीजेन रिपोर्ट है । एंटीजेन रिपोर्ट के तहत रैपिड एंटीजेन टेस्ट जो होता है, वह 10-15 मिनट के अंदर प्रथम दृष्टया पॉजीटिव-निगेटिव जानने के लिए होता है। इसकी पुनः RT-PCR मशीन से जांच होती है। इसके अलावा 6 ट्रूनेट मशीन जो जिले में किसी ऑपरेशन के पहले जांच के लिए लगी है, से टेस्ट किया गया है। इस प्रकार कुल 20 केस पाजिटिव माना गया।
दुर्गादेवी और बाणसागर को हॉटस्पॉट बनाने की मांग- सरकारी रिपोर्ट के अनुसार अब तक 10 की मृत्यु कोरोना से हो चुकी है। दुर्गादेवी मुहल्ले में 65 वर्षीय रामराजा की मृत्यु सोमवार को हो गई थी । उनकी रिपोर्ट मंगलवार को पाजिटिव आई लेकिन इस मुहल्ले को हॉटस्पॉट नहीं बनाया गया है। बुधवार की रिपार्ट में दुर्गादेवी मुहल्ले का पुनः उल्लेख है, यह वही रिपोर्ट है या अलग, यह स्पष्ट नही है । क्योंकि मंगलवार की रिपोर्ट में रामराजा सिर्फ भर्ती दिखाए गए थे। दुर्गादेवी बहुत घना इलाका है। बाणसागर कालोनी में भी पॉजीटिव केस आया है लेकिन यहां बुधवार को कोई सेनिटाइज का काम नहीं हुआ और न ही हॉटस्पॉट बना । लिहाजा कालोनी में लोग घबराए हुए हैं । इस कालोनी में आफिसर और कर्मचारी मिलाकर कुल चार-पांच सौ की आबादी रहती है।
बुधवार को आए पॉजीटिव इलाके-बुधवार को इमलहा से एक महिला, महुअरिया, बरतर तिराहा, छोटा मिर्जापुर जमालपुर, पकरी का पुरा, आवास विकास कालोनी, डंगहर, दुर्गादेवी में एक एक तथा 39वीं वाहनी पीएसी में 6 पुरुष तथा 5 महिलाएं पॉजीटिव आई हैं ।
बरतर तिराहे की स्थिति स्पष्ट नहीं- इस रिपोर्ट में बरतर तिराहा कहाँ है, इसको लेकर भ्रम बना रहा । विन्ध्याचल में बरतर तिराहा एक इलाका है। यहां के लोग उहापोह में देखे गए।
सोनभद्र में निःशुल्क काढ़ा- सोनभद्र के DM श्री एस राजलिंगम ने 30 हजार चिन्हित लोगों को निःशुल्क काढ़ा पिलाने का आदेश जारी कर दिया है। जो घर घर कोरोना सर्वे में कमजोर इम्युनिटी के पाए गए थे।
सलिल पांडेय, मिर्जापुर।

0 टिप्पणियाँ